बीएसएनल रिलायंस जियो 4जी के हर एक टैरिफ को टक्कर देने के लिए है तैयार

नई दिल्ली। रिलायंस जियो 4जी सर्विस को टक्कर देने के इरादे से सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अब मैदान में आ गई है। बीएसएनएल की मानें तो वह आगामी दिनों में रिलायंस जियो की तरह ही टैरिफ प्लान लाएगी। बीएसएनएल के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन ने खुद ही यह बड़ा ऐलान किया है।

रिलायंस जियो 4G के हर टैरिफ की बराबरी करेंगे : बीएसएनल

4जी नेटवर्क की दुनिया में भारत में रिलायंस जियो के दस्तक देने के बाद से दूसरी टेलीकॉम कंपनियों को भी अपने डेटा पैक सस्ते करने पड़े हैं। इसके बावजूद टैरिफ में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिले।

1 रुपए से कम में भी 1 जीबी डेटा

ऐसे में भारतीय सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने ब्रॉडबैंड कस्टमर्स के लिए 1 रुपए से कम में भी 1 जीबी डेटा प्लान लॉन्च किया। अब बीएसएनएल रिलायंस जियो के टैरिफ प्लान से भी दो-दो हाथ करने को पूरी तरह तैयार है। यह अब रिलांयस जियो के साथ टैरिफ-दर-टैरिफ मुकाबला करेगी।

प्लान सस्ते और बराबर

बीएसएनएल ने इस जानकारी को देने के लिए ट्वीट भी किया है। कंपनी ने चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अनुपर श्रीवास्तव ने कहा कि सवाल अस्तित्व का है। हमारे पास रिलायंस जियो को टक्कर देनी है तो प्लान सस्ते और बराबर तो करने ही होंगे।

अनुपम के मुताबिक, बाजार में पहले से होना बीएसएनएल के लिए फायदे की बात है। कंपनी लैंडलाइन के साथ ही आॅप्टिकल फायबर में भी कनेक्शन देती है इसलिए इसके पास ब्रॉडबैंड टैरिफ भी हैं। ऐसे में रिलायंस जियो के बराबर टैरिफ प्लान देने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

फायदा कस्टमरर्स का होने वाला है

कुल मिलाकर फायदा कस्टमरर्स का होने वाला है। हर तरफ से टेलीकॉम कंपनियां लुटा रही हैं। बीएसएनएल के रिलायंस जियो जितने सस्ते टैरिफ लाने के बाद एयरटेल, आइडिया, वोडाफोन सरीखी कंपनियों को भी अपने प्लान में बदलाव के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+