जियो को दी जोरदार टक्कर, BSNL ने 3 महीने के लिए बढ़ाया अनलिमिटेड इंटरनेट का बीबी249 ऑफर

बीएसएनएल ने अपने 249 रुपए के अनलिमिटेड इंटरनेट वाले ऑफर की आखिरी तारीख को तीन महीने आगे बढ़ा दिया है। पहले यह ऑफर 31 मार्च को खत्म हो रहा था, लेकिन अब यह ऑफर 30 जून तक के लिए वैध है।

नई दिल्ली। जहां एक ओर 31 मार्च को रिलायंस जियो का अनलिमिटेड फ्री कॉल और डेटा का हैप्पी न्यू ईयर ऑफर खत्म हो रहा है, वहीं दूसरी ओर बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। आइए जानते हैं कंपनी ने ग्राहकों को क्या तोहफा दिया है।

30 जून तक बढ़ा दिया गया ऑफर

30 जून तक बढ़ा दिया गया ऑफर

बीएसएनएल ने अपने 249 रुपए के अनलिमिटेड इंटरनेट वाले ऑफर की आखिरी तारीख को तीन महीने आगे बढ़ा दिया है। पहले यह ऑफर 31 मार्च को खत्म हो रहा था, लेकिन अब यह ऑफर 30 जून तक के लिए वैध है। रिलायंस जियो के टेलिकॉम मार्केट में आने के बाद टेलिकॉम कंपनियों में छिड़े प्राइस वॉर के चलते ये सब हो रहा है। ये भी पढ़ें- रेल यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, राजधानी और शताब्दी जैसी ट्रेनों का घट सकता है किराया

इंटरनेट के साथ-साथ मुफ्त कॉल

इंटरनेट के साथ-साथ मुफ्त कॉल

बीएसएनएल के इस ऑफर में सिर्फ 249 रुपए में महीने भर अनलिमिटेड इंटरनेट मिलता है। इसमें 1 जीबी तक 2 एमबीपीएस की स्पीड मिलती है, जबकि उसके बाद स्पीड घटकर 1 एमबीपीएस की हो जाती है। इतना ही नहीं, सोमवार से शनिवार तक इस ऑफर के तहत रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक पूरे देश में कहीं भी किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड मुफ्त कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा हर रविवार किसी भी वक्त पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त में कॉल की जा सकती है।

ध्यान रखनी होंगी ये शर्तें

ध्यान रखनी होंगी ये शर्तें

बीएसएनएल का यह ऑफर सिर्फ बीएसएनएल के नए ग्राहकों के लिए उपलब्ध है और साथ ही यह बीएसएनएल ब्रॉडबैंड का प्लान है, न कि बीएसएनएल मोबाइल का। कंपनी का यह ऑफर न तो जम्मू-कश्मीर में लागू होगा और न ही अंडमान निकोबार द्वीप समूह में। बीएसएनएल के इस प्लान को लेने से पहले शर्तें जरूर पढ़ लें। ये भी पढ़ें- नौकरीपेशा लोगों के लिए टैक्स भरना हुआ आसान, सिर्फ एक फॉर्म से चुटकी में हो जाएगा काम

पहले ला चुकी है 2 जीबी का ऑफर

पहले ला चुकी है 2 जीबी का ऑफर

रिलायंस जियो के फ्री इंटरनेट और वॉयस कॉल को टक्‍कर देने के लिए सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल पहले ही एक सस्ता डेटा प्लान लॉन्च कर चुकी है। बीएसएनएल ने अपना यह प्‍लान 399 रुपए में लॉन्‍च किया था। इस प्‍लान के तहत अब बीएसएनएल ग्राहकों को हर दिन 2जीबी डेटा देने की पेशकश की थी और साथ ही बीएसएनएल नेटवर्क पर असीमित कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। यह प्लान बीएसएनएल ने 90 दिनों के जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+