BSNL का बंपर धमाका, 90 दिनों तक रोजाना मिलेगा 5GB डेटा, FREE में करें अनलिमिटेड कॉलिंग
BSNL का बंपर धमाका, 90 दिनों तक रोजाना मिलेगा 5GB डेटा, FREE में करें अनलिमिटेड कॉलिंग
नई दिल्ली। रिलायंस जियो के बाद अब सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड ने धमाकेदार ऑफर पेश किया है। इस ऑफर में यूजर्स को बेहतरीन डेटा के साथ लंबी वैलिडिटी मिल रही है। यूजर्स को इस प्लान के साथ 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। प्लान को खासतौर पर वर्क फ्रॉम होम करने वालों के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी ने 599 रुपए वाला नया प्लान पेश किया है, जिसमें यूजर्स को ऑफर्स मिल रहे हैं। आइए जानें इस प्लान के बारे में विस्तार से....

BSNL का धमाकेदार प्लान
सरकारी टेलिकॉम कंपनी ने बेहतरीन डेटा प्लान पेश किया है। कंपनी ने प्रीपेड प्लान के तहत STV लॉन्च किया है, जिसमें कंपनी यूजर्स को रोजाना 5जीबी डेटा ऑफर कर रही है। प्लान में यूजर्स को 90 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिल रही है। प्लान की कीमत 599 रुपए रखी गई है, जिसके तहत यूजर्स को 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ 450 डीबी डेटा मिलता है। प्लान में रोजाना यूजर्स को 5 जीबी डेटा का ऑफर मिल रहा है।

फ्री कॉलिंग की सुविधा
कंपनी ने इससे पहले 551 रुपए वाला प्लान उतारा था, जिसमें भी यूजर्स को यहीं ऑफर्स मिल रहे थे, लेकिन कंपनी का वो प्लान सिर्फ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्कल में उपलब्ध था। कंपनी ने अब अपने इस प्लान में बदलाव किया है, जिसके तहत यूजर्स देशभर में इस प्रीपेड प्लान का लाभ उठा सकते हैं। प्लान में रोजाना 5 जीबी डेटा के साथ-साथ यूजर्स को फ्री वॉइस कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को देशभर में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं रोजाना 100 फ्री एसएमएस की सुविधा मिलती है।

यहां नहीं मिलेगी इस प्लान की सुविधा
BSNL के इस प्लान को देशभर के सभी सर्किल्स में उतारा गया है, लेकिन दिल्ली और मुंबई के यूजर्स इस प्लान का लाभ नहीं उठा पाएंगे। इन दो महानगरों को छोड़देश BSNL के सभी सर्किल्स में 599 रुपए वाले इस प्लान का लाभ उठाया जा सकता है। कंपनी ने इसे वर्क फ्रॉम होम से इसलिए जोड़ा है, क्योंकि लोगों को मात्र 599 रुपए में जीभर का डेटा का विकल्प मिल जाता है। पूरे तीन महीने तक यूजर्स कुल 450GB डेटा का लाभ उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications