BSNL का बंपर ऑफर, हर महीने 2000GB डेटा के साथ-साथ FREE अनलिमिटेड कॉलिंग, Jio के इस प्लान से सीधी टक्कर

BSNL का बंपर ऑफर, हर महीने 2000GB डेटा के साथ-साथ FREE अनलिमिटेड कॉलिंग, Jio के इस प्लान से सीदी टक्कर

नई दिल्ली। देश की सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने यूजर्स के लिए बंपर ऑफर पेश किया है। BSNL ने धमाकेदार ऑफर पेश करते हुए यूजर्स को डेटा और कॉलिंग के साथ-साथ फ्री अमेजॉन सब्सक्रिप्शन का ऑफर दे रही है। BSNL ने भारत फाइबर के तहत 2,999 रुपए वाला नया ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया है। इस प्लान को फिलहाल लिमिटेड सर्किल के लिए पेश किया गया है। प्लान की सफलता को देखने के बाद इसे बाकी जगहों के लिए पेश किया जाएगा। इस प्लान के बारे में विस्तार से बताते हैं...

BSNL का धमाकेदार ऑफर

BSNL का धमाकेदार ऑफर


BSNL ने अपने यूजर्स के लिए धमाकेदार ऑफर पेश किया है। यूजर्स को 2999 रुपए वाले इस प्लान में 2000जीबी डेटा मिलता है। प्लान में यूजर्स को 100 एमबीपीएस की स्पीड मिलती है। वहीं इस प्लान के साथ यूजर्स को अमेजॉन प्राइम की FREE सब्सक्रिप्शन मिलती है। इतना ही नहीं बीएसएनएल ब्रॉडबैंड के इस प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

 इन सर्किल में पेश किया गया है प्लान

इन सर्किल में पेश किया गया है प्लान

इस प्लान को BSNL ने फिलहाल चेन्नई और तमिलनाडु के सर्किल के लिए लॉन्च किया है। अगर इन जगहों पर प्लान को सफलता मिली तो धीरे-धीरे इसे अन्य सर्किल में पेश किया जाएगा। बीएसएनएल के इस प्लान में भरपूर डेटा का ऑफर मिल रहा है। इस प्लान से रिलायंस जियो के ऑफर को कड़ी टक्कर मिलेगी।

Jio के ऑफर को कड़ी टक्कर

Jio के ऑफर को कड़ी टक्कर

BSNL के 2,999 रुपए वाले Bharat Fibre Broadband के लॉन्चिंग से रिलायंस जियो के प्लान को सीधी ट टक्कर मिलेगी। JioFiber के प्लान में यूजर्स को 2,499 रुपए में 500Mbps स्पीड के साथ 1500GB डाटा का ऑफर मिल रहा है। इस मामले में जियो को बीएसएनएल से कड़ी चुनौती मिल सकती है, क्योंकि BSNL के प्लान में 100Mbps के साथ 2TB डाटा दिया जा रहा है।

 बीएसएनएल के अन्य प्लान

बीएसएनएल के अन्य प्लान

बीएसएनएल के इस प्लान के साथ-साथ यूजर्स को 20 एमबीपीएस की स्पीड से 100 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा यूजर्स बीएसएनएल के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा बीएसएनएल का 777 रुपए वाला प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को 50 एमबीपीएस की स्पीड से 500 जीबी डाटा मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+