लॉकडाउन में भी ब्रिटानिया को हुआ बंपर फायदा, पहली तिमाही में 545.7 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ
नई दिल्ली। कोरोना के फैलते संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया था। लॉकडाउन के चलते सभी तरह के बिजनेस को नुकसान पहुंचा। इस बीच बिस्किट सहित तमाम तरह केतमाम तरह के फूड प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को बंपर लाभ हुआ है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में दोगुने से ज्यादा हो गया है।

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान किसी ने खुद खरीद कर बिस्किट खाया, तो किसी ने सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलने वाले प्रवासियों की मदद के लिए बांटे। इस दौरान कंपनी की बिक्री में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है।
लॉकडाउन के दौरान बिक्री बढ़ने के बाद ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को 30 जून 2020 को समाप्त हुई चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 545.7 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। यह साल भर पहले की तुलना में दो गुना से भी अधिक हो गया है और लाभ में करीब 117 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications