मुंबई। सुबह की शुरूआत के साथ शेयर बाजार में तेजी का रुख देखा गया। जिससे निवेशकों की बाजार से उम्मीदें जगी हैं। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 79.63 अंकों की तेजी के साथ 25,179.55 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 25.25 अंकों की तेजी के साथ 7,534.05 पर खुला।