स्पाइसजेट का समर ऑफर 1 रुपए बेस फेयर पर कीजिये हवाई यात्रा

लेकिन ध्यान रखिएगा कि अगर आप एक रुपए में हवाई यात्रा का मजा लेना चाहते हैं तो फिर आपको एक अप्रैल से तीन अप्रैल के अंदर ही टिकट बुकिंग करानी होगी। स्पाइसजेट देश में सस्ती हवाई यात्रा मुहैया कराने के लिए खासी मशहूर है।
स्पाइसजेट की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक यह टिकट सिर्फ स्पाइस जेट के नए डोमेस्टिक नेटवर्क के लिए ही मुहैया होगा। जो लोग भी टिकट बुक कराना चाहते हैं वे स्पाइसजेट की वेबसाइट के अलावा ट्रैवल पोर्टल्स और ट्रैवल एजेंट के जरिए भी टिकट बुक करा सकेंगे। बेवसाइट के मुताबिक इस स्कीम की खासियत है कि एक रुपए के फेयर पर फ्यूल सरचार्ज नहीं लगाया जाएगा। शुरुआती दौर में यह योजना एयरलाइंस द्वारा गर्मियों के लिए शुरू किए गए नए रूट के लिए उपलब्ध होगी।
एक रुपए के ऑफर के अलावा यात्रा के दिन और विशेष फ्लाइट्स पर 799 रुपए और 1499 रुपए में भी कुछ खास योजनाएं कंपनी की ओर से मुहैया कराई गई हैं। स्पाइसजेट के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक ये पेशकश परिवारों को उनकी छुट्टियां और वीकऐंड ट्रिप को प्लान करने के अलावा उनका मजा दोगुना करने का एक अवसर देगी।
बाजार का रुख बता रहा है कि इस ऑफर के बाद अन्य कंपनियां भी हवाई यात्रा के बेसफेयर को कम कर सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications