BMW ने लांच की सेल्फ बैलेंसिंग फ्यूचर बाइक,जानें इसकी खासियत
नई दिल्ली। बीएमडब्लू ने अपनी फ्यूचर बाइक लांच की है। BMW की दमदार कॉन्सेप्ट बाइक में ऐसे फीचर है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस बाइक को कंपनी ने Motorrad नाम दिया है। इस बाइक के फीचर ऐसे हैं जो अभी तक के बाइक के मानकों को ध्वस्त कर देगी। इस बाइक की डिजाइन चौंकाने वाले है।

जबरदस्त लुक
काले रंग की शानदार बाइक को देखकर किसी का भी दिल उसपर आ जाए। अभी तक की बाइक के हटकर इस की डिजाइनिंग इसे अलग लुक लेती है. इसका फ्रेम फ्लेक्सिबल दिया जाएगा जिसके चलते मोड़ों पर इसे राइड करना और भी आसान हो जाएगा। पुरानी बाइक बनाने की तकनीक की तरह इसमें जॉइंट्स और बेयरिंग्स का इस्तेमाल भी नहीं किया जाएगा।

खास तरह का सस्पेंशन
इतना ही नहीं राइडिंग के दौरान आराम को देखते हुए इसमें सस्पेंशन के लिए अलग से सॉकर तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा बल्कि इसके टायर ही सस्पेंशन में मददगर होंगे। टायर पर सस्पेंशन होने की वजह से राइडर अपनी लंबाई और रास्ते के मुताबिक इसे एडजस्ट कर सकता है।
सेल्फ बैलेंसिंग
इसके इंजन में बॉक्सर का इस्तेमाल किया जाएगा तो सीट और फ्रेम कार्बन फाइबर की बनी होगी। ये बाइक सेल्फ बैलेंसंग होगी जो एक्सीडेंट के दौरान मददगार साबित होगी। ये बाइक डिजिटल एज का पूरा एक्सपीरियंस देंगी।












Click it and Unblock the Notifications