BITS पिलानी के स्टूडेंट को मिला 1.4 करोड़ का ऑफर
नयी दिल्ली। हूनर को किसी पहचान की जरुरत नहीं होती। मौका आने पर उसे दुनिया खुद-ब-खुद पहचान लेती है। ऐसा ही कुछ हुआ बीआईटी पिलानी गोवा के एक स्टूडेंट के साथ। उसे खुद भी इस बात का यकीन नहीं हो रहा है, लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी गूगन ने उसे अलग पहचान दे दी है।

BITS पिलानी-गोवा के स्टूडेंट किशोरीभाई पटेल को गूगल की तरफ से 1.4 करोड़ का जॉब ऑफर मिला है। 21 साल की उम्र में किशोरीभाई पटेल ने ये कारनामा कर दिखाया है। किशोरीभाई को ये नौकरी गूगल के माउंटेंन व्यू, कैलेफॉर्निया में मिली है।
दरअसल गूगल ने BITS पिलानी-गोवा कैंपस में 2015 इंजीनियरिंग स्टूडेंट के एपीएसी टेस्ट लिए थे। ये टेस्ट एशिया में अलग-अलग यूनिवर्सिटीज में आयोजित किया गया था। इस टेस्ट में किशोरीभाई पटेल ने पूरे भारत में दूसरा और ओवर ऑल 8वीं रैंक हासिल की।
पटेल के बारे में बताएं तो उन्होंने पहले कंप्यूटर साइंस में बीई ऑनर्स किया और एमएसी इन मैथमैटिक्स कर रहें हैं। जब गूगल के इस ऑफर के बारे में पटेल का पता चला तो इसपर विश्वास ही नहीं हुआ। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बस इतना कहा कि ये मेरे लाइफ का सबसे बेस्ट डे है।












Click it and Unblock the Notifications