Cryptocurrency: नए साल के शुरुआत में बिटक्वाइन की कीमतों में गिरावट, जानें बाकी क्रिप्टोकरेंसी का हाल
Cryptocurrency: नए साल के शुरुआत के साथ ही बिटक्वाइन की कीमतों में आई गिरावट, जानें बाकी क्रिप्टोकरेंसी का हाल
नई दिल्ली, 3 जनवरी। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर लोग कम समय से ज्यादा पैसा कमा लेते हैं। करोड़ों लोग इस क्रिप्टोकरेंसी में पैसा लगा रहे हैं, लेकिन यहां पैसा लगाने जोखिम से भरा है। जितनी तेजी से क्रिप्टोकरेसी ऊपर चढ़ता है उतनी ही तेजी से गिर भी जाता है। ऐसे में जोखिम का खतरा लेते हुए इसमें निवेश करना सही रहता है। आप जितना जोखिम बर्दाश्त कर सकते हैं उतना ही पैसा क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करें। साल 2021 में क्रिप्टो बाजार में जहां तेजी आई तो वहीं 2022 में हाल कैसा होगा ये देखने वाली बात होगी।

बिटक्वाइन की कीमत
बिटक्वाइन क्रिप्टोकरेंसी की कीमत पर नजर डाले तो आज इसकी कीमत में 0.74 फीसदी की गिरावट आई और इसकी कीमत आज 47046.54 डॉलर पर पहुंच गया। वहीं बिटक्वाइन क्रिप्टोकरेंसी की मार्केट कैप 889.99 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। वहीं 1 जनवरी के मुकाबले बिटक्वाइन की कीमत ने 1.95 फीसदी का रिटर्न दिया है। बिटक्वाइन के अलावा आज एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में 1.40 फीसदी की तेजी आई और ये 3,801.33 डॉलर पर पहुंच गया। एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी ने 3.46 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं एक्सआरपी क्रिप्टोकरेंसी आज 0.850646 डॉलर पर पहुंच गया है। 1 जनवरी 2022 से अब तक एक्सआरपी क्रिप्टो करेंसी ने 3.15 फीसदी का रिटर्न दिया है।
इसके अलावा कार्डानो क्रिप्टोकरेंसी में 0.44 फीसदी की तेजी आई हैं और ये 1.36 डॉलर का चल रहा है। इसका मार्केट कैप 44.83 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया हैं। साल 2022 के पहले दिन के मुकाबले इसने 4.36 फीसदी का रिटर्न दिया है।












Click it and Unblock the Notifications