Elon Musk का इशारा मिलते ही Bitcoin में 12% उछाल, इस बार मस्क ने क्या किया?

नई दिल्ली, 25 मई। एलन मस्क की पहचान वैसे तो स्पेस एक्स के जरिए अंतरिक्ष में सफलता के नए झंडे गाड़ने और इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के जरिए ही है लेकिन आज क्रिप्टोकरेंसी के बारे में जानकारी रखने वाला हर शख्स उन्हें जरूर जानता होगा। एलन मस्क का क्रिप्टो मार्केट से रिश्ता ही कुछ ऐसा बन गया है कि उनके एक ट्वीट से क्रिप्टो मार्केट में हलचल मच जाती है। दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के साथ तो ये ज्यादा ही है। हाल के दिनों में गिरकर नीचे आई बिटकॉइन ने एक बार फिर से उछाल पकड़ी है तो उसकी वजह एलन मस्क ही हैं।

Elon Musk

एलन मस्क के एक ट्वीट के बाद बिटकॉइन की कीमत में 12 प्रतिशत का उछाल देखा गया और इसकी कीमत 40,000 डॉलर तक पहुंच गई। मस्क ने इस ट्वीट में बताया था कि वह उत्तरी अमेरिका के बिटकॉइन माइनर्स से ऊर्जा संरक्षण को लेकर "आशाजनक बातचीत" हुई है।

क्या था एलन मस्क का ट्वीट?
मस्क ने अपने ट्वीट में लिखा "(मेरी) उत्तरी अमेरिका के बिटकॉइन माइनर्स से बात हुई है। उन्होंने वर्तमान और नियोजित अक्षय उपयोग पर काम करने और दूसरे से भी ऐसा करने के लिए कहने को लेकर प्रतिबद्धता जाहिर की है। संभावित रूप से आशाजनक।"

ट्वीट के बाद बिटकॉइन की कीमत 12 प्रतिशत ऊपर जाकर 39,400 पर पहुंच गई। हालांकि यह अभी भी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से 40 प्रतिशत नीचे है।

जब मस्क के एक ट्वीट से लुढ़की थी बिटकॉइन
बिटकॉइन की कीमतों में इसके पहले 13 मई को एलन मस्क के एक ट्वीट के बाद तेजी से गिरावट देखी गई थी जब टेस्ला सीईओ ने अपने पुराने फैसले से यू-टर्न लेते हुए टेस्ला कार की खरीद पर बिटकॉइन से भुगतान को स्थगित कर दिया था। मस्क ने इसके लिए बिटकॉइन की माइनिंग और ट्रांजेक्शन में खर्च होने वाली भारी मात्रा में ऊर्जा का हवाला दिया था और पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बताई थी।

एलन मस्क के ट्वीट के बाद बिटकॉइन की कीमतों में तेजी अचानक 17 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई थी और यह दो महीने (मार्च) के बाद पहली बार 50 हजार से नीचे आ गई थी। निवेशकों ने मस्क के फैसले को उनकी बिटकॉइन में दिलचस्पी कम होने के तौर पर देखा था। हालांकि बाद में मस्क ने सफाई भी दी थी कि उन्होंने अपने बिटकॉइन नहीं बेचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+