बिटकॉइन का संघर्ष जारी, 32500 डॉलर से आई नीचे, जानिए दूसरे डिजिटल टोकन का हाल
नई दिल्ली, 9 जुलाई। नियामक की चिंताओं के सामने आने के बाद शुक्रवार को क्रिप्टो बाजार एक बार फिर से लाल रंग में कारोबार करता नजर आया। बिटकॉइन की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है और गुरुवार को यह 32500 डॉलर से नीचे गिर गई। हालांकि उसके बाद इसने धीरे-धीरे बढ़त देखी।

नियामक संबंधी चिंताओं की खबरें सामने आने के बाद क्रिप्टो बाजार संघर्ष कर रहा है। इक्विटी बाजार में गिरावट के बीज निवेशकों ने जोखिम को कम करना शुरू कर दिया है।
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी गुरुवार दोपहर 1.30 बजे 32500 के नीचे पहुंच गई थी हालांकि बाद में इसने बढ़त दर्ज की और यह 32,813 डॉलर तक पहुंच गई।
बिटकॉइन के साथ ही दूसरी क्रिप्टोकरेंसी ने भी गिरावट देखी। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम 8 प्रतिशत लुढ़ककर 2098 पर पहुंच गई। आइए देखते हैं बाजार में प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी का क्या हाल रहा।
- बिटकॉइन 24 घंटे में 1.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32814 डॉलर।
- दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 2098 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। ईथर पिछले दिन के मुकाबले 8.01 प्रतिशत गिर गई।
- टीथर 1 डॉलर पर कारोबार, 23 घंटे में 0.14 प्रतिशत की गिरावट और 7 दिनों में 0.04 प्रतिशत नीचे।
- बिनांस कॉइन ने 306 डॉलर पर कारोबार किया जो पिछले दिन के मुकाबले 5.30 प्रतिशत नीचे रहा।
- कारडानो 24 घंटे में 5.73 प्रतिशत गिरकर 1.31 डॉलर की कीमत पर पहुंच गई।
- एक्सआरपी डिजिटल टोकन 24 घंटे में 4.83 प्रतिशत नीचे जाकर 0.60 प्रतिशत नीचे पहुंच गया।
- मीम से शुरू हुई करेंसी डोजकॉइन 24 घंटे में 8.22 प्रतिशत नीचे आ गई। एक समय यह 0.2013 पर कारोबार कर रही थी।












Click it and Unblock the Notifications