Bitcoin फिर से ऊपर की ओर, दो सप्ताह के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर

नई दिल्ली, मई 1। और यह पिछले दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।

Bitcoin

डिजिटल टोकन पिछले 50 दिनों में अपनी औसत कीमत से ऊपर चढ़ गया। चार्ट पर नजर रखने वालों का मानना है कि क्रिप्टोमार्केट की इस तरह की चाल आमतौर पर आगे के लाभ को दर्शाती है। विश्लेषकों के लिए अब यह महत्वपूर्ण है कि क्या अब यह लगातार इससे ऊपर रह सकता है।

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने अप्रैल के मध्य में 64,000 डॉलर के पार रिकॉर्ड उच्च स्तर पर कारोबार करने के बाद अचानक तेजी से नीचे गिरी थी और एक बार तो यह 50 हजार डॉलर के नीचे पहुंच गई थी। तब इसकी वजह अमेरिकी एजेंसियों के इसमें मनीलॉण्ड्रिंग को लेकर कार्रवाई की आशंका को बताया गया था। लेकिन बीते कुछ दिनों से यह फिर से उछाल पकड़ रही है। शुक्रवार को इसने 7.6 प्रतिशत की बढ़त देखी और दोपहर 12.29 मिनट पर न्यूयॉर्क में यह 57,006 पर ट्रेड कर रही थी।

बिटकॉइन में उछाल जारी
उतार-चढ़ाव के बावजूद बीते कुछ दिनों में बिटकॉइन को लेकर निवेशकों का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। एलन मस्क जैसी मशहूर हस्तियों के समर्थन ने इसमें और जोश भरा है जिसके चलते बिटकॉइन की कीमतें में भारी बढ़ोतरी हुई है। सिर्फ बिटकॉइन की नहीं दूसरी क्रिप्टोकरेंसी जैसे एथेरियम ने भी उछाल देखी है और यह भी लगातार अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+