Cryptocurrency Rate: क्रिप्टो बाजार में लौटी रौनक, बिटक्वाइन की कीमत में उछाल
Cryptocurrency Rate: क्रिप्टो बाजार में लौटी रौनक, बिटक्वाइन की कीमत में उछाल
नई दिल्ली, 7 फरवरी। क्रिप्टोकरेंसी के बाजार में तेजी से निवेश बढ़ रहा है। लोग बढ़चढ़ कर क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर रहे हैं। डिजिटल बाजार में जहां निवेश बढ़ रहा है तो वहीं ये बाजार खतरों से भरा रहता है। क्रिप्टो करेंसी में निवेश जोखिम से भरा है। जितनी तेजी से क्रिप्टो करेंसी की कीमत बढ़ती है उतनी ही तेजी से गिर भी जाती है। क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में में उतार-चढ़ाव अक्सर देखने को मिलता है। जहां आखिरी हफ्ते में बिटक्वाइन की कीमत में में गिरावट देखने को मिली तो वहीं अब हफ्ते के पहले दिन इसकी कीमत में तेजी देखने को मिली है।

सोमवार को बिटक्वाइन की कीमत में तेजी लौटी। दुनिया की सबसे पॉपुलर डिजिटल करेंसी बिटक्वाइन की कीमत आज 33 लाख के पार हो गई। सोमवार को इसकी कीमत 1.79 फीसदी की तेजी आई, आज बिटक्वाइन की करेंसी का दाम 58,960 रुपए उछलकर 33,53,097 रुपए पर पहुंच गया। आपको बता दें कि नवंबर 2021 में इसकी कीमत बहुत तेजी पर थी और उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद से इसकी कीमत में बड़ी गिरावट आई।
बिटक्वाइऩ के अलावा आज दूसरी सबसे लोकप्रिय डिजिटल करेंसी इथेरियम की कीमत में 1.29 फीसदी की तेजी आई और इसकी कीमत 3,075 रुपए की तेजी के साथ 2,42,009 रुपए पर पहुंच गया। वहीं टेथर की कीमत में 0.46 फीसदी की गिरावट आई और ये 78.98 रुपए पर पहुंच गया। वहीं शीबा इनु ने में तेजी देखने को मिली। इसकी कीमत 22.49 फीसदी की उछालकर साथ 0.002195 रुपए पर पहुंच गया। वहीं डॉजक्वाइन की कीमत में भी तेजी आई और ये 6.09 फीसदी की बढ़त के साथ 12.43 रुपए पर पहुंच गई। वहीं पोल्काडॉट की बात करें तो इसकी कीमत 1,753.90 रुपए पर पहुंच गई है। इसके अलावा बिनांस क्वाइन की कीमत 33,579 रुपए पर पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications