Bitcoin को US एजेंसियों की कार्रवाई का डर, 5 दिन में 8 लाख रुपये से ज्यादा गिरी कीमत

नई दिल्ली, अप्रैल 20। बिटकॉइन दुनिया की सबसे बड़ी और तेजी से बढ़ने वाली क्रिप्टोकरेंसी है लेकिन ये जितनी तेजी से बढ़ने के लिए मशहूर है उतनी ही अचानक उतार-चढ़ाव वाली यात्रा के लिए भी जानी जाती है। इस डिजिटल टोकन ने अभी पिछले सप्ताह ही 64,829 अमेरिकी डॉलर (लगभग 48 लाख रुपये) की कीमत तक पहुंचकर अपना अब तक का सबसे उच्चतम स्तर हासिल किया था। वहीं मंगलवार सुबह 7.59 मिनट पर बिटकॉइन 53,705 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी।

Bitcoin

पिछले 5 दिनों में बिटकॉइन ट्रेडिंग पर नजर डालें तो दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 11 हजार से डॉलर से ज्यादा की कीमत तक लुढ़की है। भारतीय रुपये में ये कीमत 8 लाख से ज्यादा होगी।

हालांकि बाद में बिटकॉइन ने थोड़ी उछाल भरी है। पिछले सप्ताह ही नैशडैक में लिस्टिंग कराने वाले दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज प्लेटफॉर्म कॉइनडेस्क के मुताबिक दोपहर के करीब 11:20 बजे बिटकॉइन 54,978 अमेरिकी डॉलर पर ट्रेड कर रही थी।

यूएस एजेंसी की कार्रवाई का डर
बिटकॉइन और दूसरी क्रिप्टोकरेंसी में ये गिरावट उन रिपोर्ट के बाद आई है जिसमें कहा गया है कि अमेरिकी प्रशासन क्रिप्टोकरेंसी में मनीलॉण्ड्रिंग जैसे अवैध तरीके से कमाए धन के इस्तेमाल के खिलाफ एक्शन ले सकता है। इसके साथ ही पिछले सप्ताह तुर्की में क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध का भी डिजिटल करेंसी पर असर पड़ा है। तुर्की की मुद्रा लीरा में गिरावट और महंगाई को देखते हुए वहां के केंद्रीय बैंक ने क्रिप्टो संपत्तियों या क्रिप्टोकरेंसी से किसी चीज की खरीद पर रोक लगा दी थी।

चीन से आई राहत भरी खबर
हालांकि इस बीच क्रिप्टो मार्केट के लिए एक राहत भरी खबर चीन से आई है। चीन ने क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगाने के चार साल बाद अब इसे निवेश का एक विकल्प बताया है। सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक चीन के केंद्रीय बैंक ने बिटकॉइन को निवेश का एक विकल्प कहा है।

पीपल्स बैंक ऑफ चाइना के डिप्टी गवर्नर ली बो ने सीएनबीसी द्वारा आयोजित के कार्यक्रम में बोलते हुए रविवार को कहा "हम बिटकॉइन और दूसरे स्थिर करेंसी को संपत्ति मान रहे हैं... यह निवेश विकल्प हैं।

क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन जितनी तेजी से बढ़ने के लिए मशहूर है उतनी ही अचानक उतार-चढ़ाव वाली यात्रा के लिए भी जानी जाती है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+