Bitcoin Rate Today: बिटक्वाइन रेट में बढ़ोतरी, इस क्रिप्टोकरेंसी के प्राइस में सबसे ज्यादा नुकसान
Bitcoin Rate Today: बिटक्वाइन रेट में बढ़ोतरी, इस क्रिप्टोकरेंसी के प्राइस में सबसे ज्यादा नुकसान
नई दिल्ली, 28 जनवरी। क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है। पिछले कुछ समय से क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बढ़ रहा है। लोग बढ़चढ़ कर क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर रहे हैं। कम समय में अधिक निवेश के कारण लोगों का आकर्षण इस क्रिप्टोकरेंसी में बढ़ रहा है। हालांकि ये निवेश जोखिम से भरा है। जिस रफ्तार से क्रिप्टोकरेंसी की कीमत बढ़ती है उतनी ही तेजी से ये गिर भी जाता है।

बिटकॉइन की कीमत में पिछले हफ्ते गिरावट देखने को मिली थी। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन में इस हफ्ते सुधार देखने को मिला है। शुक्रवार को बिटक्वाइन की कीमत में तेजी आई और भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर इसकी कीमत में 3.81 प्रतिशत की तेजी आई और आज इसका रेट 40,451 डॉलर और लगभग 30 लाख रुपए पर पहुंच गया हैं।
बिटक्वाइन के अलावा दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether की कीमत में 1.40 फीसदी की तेजी आई और शुक्रवार को इसकी कीमत 2,648 डॉलर पर पहुंच गया। वहीं altcoins का भा प्रदर्शन आज अच्छा रहा। इसके अलावा पॉलीगन, बिनास क्वाइन, सोलाना क्वाइन, मेटावर्स टोकन Decentraland जैसे क्वाइन में बड़ी तेजी देखने को मिली, वहीं आज Terra क्रिप्टोक्वाइन में 6% से की गिरावट देखने को मिली। वहीं आज डॉजकॉइन की कीमत में 0.23 फीसदी की तेजी आई और वो 0.15 डॉलर पर पहुंच गया। इसके अलावा शीबा इनु की कीमत में 2.58 फीसदी की तेजी आई और ये 0.000023 डॉलर पर पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications