Bitcoin Price: एक बार फिर बिटकॉइन के भाव 50000 डॉलर के पार
नई दिल्ली। क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। दुनिया के रईस और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के एक ट्वीट से बिटकॉइन की कीमत में तेजी और गिरवाट हो जाती है। अगर ताजा कीमतों की बात करें तो सोमवार को एशियाई ट्रेडिंग में बिटकॉइन की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला। बिटकॉइन की कीमतों में 3.5% की उछाल देखने को मिली। इस तेजी के बाद से बिटकॉइन की कीमतें 50000 डॉलर के पार हो गई। मई के बाद एक बार फिर से बिटकॉइन के दामों में बड़ी तेजी देखने को मिली है।

बिटकॉइन के अलावा बाकी क्रिप्टोकरेंसी में भी तेजी आई है। बिटकॉइन के अलावा ईथर की कीमतों में भी तेजी आई। वहीं बाजार जानकारों का कहना है कि बिटकॉइन की कीमत एक लाख तक पहुंच सकती हैं। कई एक्सपर्ट का मानना है कि अगर निवेशक जुड़ते हैं तो इसकी कीमत जल्द ही 55000 डॉलर को पार कर जाएगा। गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही अपनी खुद की डिजिटल करेंसी पेश करन की रणनीति बना रही है। इसे चरणबद्ध तरीके से पेश किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications