फिर से संभल रही Bitcoin, 46000 डॉलर के हुई पार, जानिए दूसरी क्रिप्टोकरेंसी का हाल

नई दिल्ली, 10 सितम्बर। अधिकांश प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी शुक्रवार को मिक्स कारोबार कर रही थी। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले दिन के मुकाबले 2.23 प्रतिशत बढ़ा है और यह 2.15 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया।

Bitcoin

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 46,000 डॉलर पर कारोबार कर रही थी जो कि 24 घंटे में 1 प्रतिशत ऊपर थी। जबकि पिछले सात दिनों के बाजार पर नजर डालें तो यह 4 प्रतिशत नीचे रही। फिलहाल बिटकॉइन की मजबूती को बाजार के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है।

इसके पहले बिटकॉइन ने सोमवार को 52,000 डॉलर का आंकड़ा छुआ था जो कि मई की गिरावट के बाद डिजिटल टोकन का सर्वोच्च स्तर था। लेकिन उसके बाद एल सल्वाडोर के कानूनी निविदा के स्वीकार करने के बाद अचानक बिटकॉइन तेजी से टूटी और यह दो दिनों में 43,000 डॉलर पर पहुंच गया। गुरुवार को बिटकॉइन ने मजबूती दर्ज की और यह 46,000 डॉलर के करीब पहुंच गई।

ईथर में देखी गई गिरावट
बिटकॉइन की प्रतिद्वंद्वी एथेरियम ब्लॉकचेन की वर्चुअल करेंसी ईथर मामूली गिरावट के साथ 3400 डॉलर की कीमत पर पहुंच गई जो कि पिछले सात दिनों में 7 प्रतिशत नीचे आई है।

दूसरी क्रिप्टोकरेंसी
दुनिया की अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी शुक्रवार को कुछ इस तरह से कारोबार कर रही थी। तीसरे नंबर पर काबिज कार्डानो ने 5.41 प्रतिशत की बढ़त देखी और यह 2.56 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। हालांकि बीते सप्ताह में यह 12.87 प्रतिशथ नीचे आई है।

एक अन्य डिजिटल करेंसी बिनांस कॉइन 24 घंटे में 6.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 435 डॉलर के ऊपर पहुंच गई जबकि पांचवे नंबर पर अपना स्थान बनाने वाला स्थिर सिक्का टीथर 1 डॉलर की कीमत के साथ 0.03 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा था। पिछले दिनों तेजी से बढ़त दर्ज करने वाली सोलाना 196.45 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। पिछले 24 घंटे में इसने 6.97 प्रतिशत नीचे की तरफ गोता लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+