24 घंटे में क्रिप्टो बाजार को 7300 अरब रुपये का नुकसान, Bitcoin 30,000 डॉलर के नीचे

नई दिल्ली, 20 जुलाई। बिटकॉइन को झटका लगने के बाद क्रिप्टोकरेंसी बाजार को एक दिन में 98 अरब डॉलर (लगभग 7325 अरब रुपये) का नुकसान हुआ है। ऐसा तब हुआ है जब पिछले चार सप्ताह में बिटकॉइन की कीमत पहली बार 30,000 डॉलर के नीचे पहुंच गई है जो कि अप्रैल के सर्वोच्च स्तर के 50 फीसदी से भी ज्यादा नीचे है। अप्रैल में बिटकॉइन ने 64895 डॉलर का सर्वोच्च स्तर छुआ था।

Bitcoin

कॉइनमार्केट कैप के आंकड़ों से पता चलता है कि वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैप में 24 घंटे में 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट हुई है और यह घटकर 1.2 ट्रिलियन डॉलर हो गई है।

बिटकॉइन 24 घंटे में 6% नीचे
बाजार पर नजर डालें तो दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 29,600 डॉलर पर कारोबार कर रही थी जो पिछले दिन के मुकाबले 6 प्रतिशत से भी कम है।

बिटकॉइन के अलावा एथेरियम और डोजकॉइन में 8 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। वहीं एक अन्य प्रमुख वर्चुअल कॉइन बिनांस 24 घंटे में 12 प्रतिशत नीचे गिर गई।

बिटकॉइन की कीमत में गिरावट वैश्विक बाजारों में बिकवाली के बाद आई है जो कि COVID-19 संक्रमणों में वृद्धि के कारण हुई है। डॉउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 19 जुलाई को 2.1 प्रतिशत गिर गया, जो अक्टूबर 2020 के बाद सबसे खराब दिन रहा।

क्रिप्टो मार्केट से दूर हो रहे दिग्गज
इसके साथ ही क्रिप्टोकरेंसी के कई दिग्गज अब इससे किनारा करते नजर आ रहे हैं। पिछले सप्ताह ही मीम आधारित क्रिप्टोकरेंसी डोजकॉइन के को-फाउंडर जैक्सन पाल्मर ने खुलेआम ट्वीट करके क्रिप्टोकरेंसी की आलोचना की थी। पाल्मर ने इसे अमीरों के लिए बनाई गई बताते हुए इससे खुद को दूर करने की बात कही थी।

पाल्मर एक लगातार कई ट्वीट कर क्रिप्टोकरेंसी पर हमला बोलने के कुछ दिन बाद ही अब बिटकॉइन के बाद दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम के को-फाउंडर एंथोनी डि लोरियो ने कहा है कि वह इंडस्ट्री छोड़ रहे हैं। ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक एंथोनी ने इसकी वजह निजी सुरक्षा चिंताओं के साथ दूसरी चीजों को बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+