Bitcoin एक सप्ताह में दूसरी बार 47,000 डॉलर के पार, ईथर ने भी पकड़ी रफ्तार
नई दिल्ली, 20 अगस्त। क्रिप्टोकरेंसी बाजार शुक्रवार को ग्रीन में कारोबार कर रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 6.35 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रही है। सुबह 8 बजे के करीब बिटकॉइन 47,129 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। डिजिटन टोकन का बाजार में प्रभुत्व 43.65 प्रतिशत रहा जो कि पिछले दिन के मुकाबले थोड़ा कम रहा। एक सप्ताह में यह दूसरी बार है जब बिटकॉइन ने 47,000 डॉलर का आंकड़ा पार किया है। इसके पहले डिजिटल टोकन ने यह आंकड़ा छुआ था।

बिटकॉइन के साथ दूसरी क्रिप्टोकरेंसी ने भी बढ़त देखी है। दूसरी सबसे बड़ी लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम पिछले 24 घंटे में 7.89 ऊपर कारोबार कर रही थी। शुक्रवार सुबह ईथर 3223 डॉलर की कीमत पर पहुंच गई थी।
2 ट्रिलियन के पार क्रिप्टो मार्केट
वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी बाजार के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह 2.03 ट्रिलयन डॉलर पर है। हालांकि पिछले दिन के मुकाबले यह 5.76 प्रतिशत नीचे है जबकि कुल क्रिप्टो बाजार का मूल्य 24 घंटे में 116 अरब डॉलर पर रहा। 24 घंटों में कुल स्थिर सिक्कों की मात्रा 91 अरब डॉलर रही जो कुल क्रिप्टो मार्केट का 78.79 प्रतिशत है।
एक अन्य मजबूत सिक्का बिनांस कॉइन नीचे आ गया और इसने कार्डानो के लिए जगह बना दी जो कि तीसरे नंबर पर पहुंच गई। कॉइन मार्केट कैप से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कार्डानो 14.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2.43 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर बिनांस कॉइन 8.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 429.89 डॉलर पर ग्रीन में कारोबार कर रहा था। पिछले सात दिनों में बिनांस कॉइन ने 9.72 प्रतिशत की दर से ऊपर की ओर बढ़त देखी है।
एक अन्य क्रिप्टोकरेंसी एक्सआरपी 6.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1.22 डॉलर पर कारोबार कर रहे थी। एलन मस्क की पसंदीदा डिजिटल करेंसी डोजकॉइन 4.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ 0.32 डॉलर पर कारोबार कर रही थी।












Click it and Unblock the Notifications