Bitcoin Latest Price: सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए बिटकॉइन अब तक के उच्चतम स्तर पर, जानिए कीमत

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन एक के बाद एक अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। बिटकॉइन ने मंगलवार को अब तक के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंचते हुए 62,000 डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया। इसके पहले 13 मार्च को बिटकॉइन ने 61711 डॉलर की कीमत हासिल की थी जो कि इसके पहले की उच्चतम थी। बिटकॉइन ने पिछले कुछ समय में विश्लेषकों के अनुमानों को लगातार गलत साबित करते हुए अपनी उछाल कायम रखी है। डिजिटल टोकन में हालिया वृद्धि को कॉइनबेस की लिस्टिंग की घोषणा से जोड़कर देखा जा रहा है जिसने निवेशकों में उत्साह भर दिया है।

Bitcoin

बिटकॉइन ने मंगलवार को 62,575 डॉलर का आंकड़ा छूकर एक नया कीर्तिमान रच दिया है। क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनबेस के शेयर के नस्दाक में लिस्ट किए जाने के एक दिन पहले ही डिजिटल टोकन ने अब तक का रिकॉर्ड स्तर छूकर ये साबित कर दिया है कि इस समय क्रिप्टोकरेंसी को लेकर निवेशक उत्साह से भरे हुए हैं।

एथेरम भी रिकॉर्ड स्तर पर
बिटकॉइन के साथ ही दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरम ने भी रिकॉर्ड कायम किया है। एथेरम मंगलवार को 2228 डॉलर पर ट्रेड किया जो इसका अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है।

इस साल के पहले चार महीने में बिटकॉइन की कीमत में दो गुने से ज्यादा हो गई है। संस्थागत निवेशकों की बिटकॉइन की तरफ दिलचस्पी के साथ ही पेमेंट सिस्टम के रूप में इसकी स्वीकार्यता की चर्चा ने भी डिजिटल संपत्ति की कीमत में भारी इजाफा पहुंचाया है। मास्टरकार्ड और टेस्ला जैसी बड़ी फर्में बिटकॉइन में अपनी दिलचस्पी दिखा चुकी हैं। टेस्ला ने डेढ़ अरब निवेश के साथ ही कार के भुगतान के लिए बिटकॉइन को स्वीकार करने की भी घोषणा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+