Bitcoin: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी लगातार दूसरे दिन गिरी, जानिए आज का रेट

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट जारी है। इसकी बड़ी वजह है बॉण्ड की कीमतों में लगातार आ रही उछाल है जिसके चलते निवेशक जोखिम उठाने से बच रहे हैं। इसके पहले बुधवार को क्रिप्टोकरेंसी ने 50,000 डॉलर के आंकड़ों को पार कर लिया था लेकिन 24 घंटे के भीतर ही यह फिर से नीचे उतर गई।

Bitcoin

बिटकॉइन में शुक्रवार को 3.4 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है और यह हांग कांग के बाजार में दोपहर एक बजे 47,000 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी। ब्लूमबर्ग गैलेक्सी क्रिप्टो इंडेक्स 3 प्रतिशत फिसल गया। इसमें बिटकॉइन और चार दूसरे टोकन शामिल हैं।

बिटकॉइन फरवरी में अपनी रिकॉर्ड कीमत 58000 डॉलर से 10000 डॉलर नीचे आ गई है। क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में आ रही गिरावट ने इस बात पर बहस छेड़ दी है क्या टोकन का निवेश आधार और चौड़ा होगा या फिर 2017 के बूम और बस्ट की तरह टूटेगा। फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के हाल ही में लंबी अवधि की कर्ज लागत में बढ़ोतरी को नीचे लाने का कोई संकेत न देने के बाद बाजार में निवेशकों का मनोबल नीचा हुआ है।

1 लाख डॉलर तक पहुंचने का अनुमान
गैलेक्सी डिजिटल होल्डिंग्स लिमिटेड में लंबे समय के प्रस्तावक माइकल नोवोग्रैट्ज का कहना है कि इस साल के अंत से पहले बिटकॉइन की कीमत 100,000 डॉलर हो जाएगी। ब्लूमबर्ग टीवी के साथ एक साक्षात्कार के दौरान नोवोग्रैट्ज ने कहा बिटकॉइन और अन्य डिजिटल मुद्राएं "एक संस्थागत संपत्ति वर्ग" की तरह हो हैं और बैंक इन्हें बहुत उत्सुकता के साथ कार्रवाई में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

पिछले सप्ताह भी बिटकॉइन ने 21 प्रतिशत की गिरावट देखी थी लेकिन बीते साल के मुकाबले यह अभी भी पांच गुना अधिक पर ट्रेड कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+