तुर्की के क्रिप्टोकरेंसी पर रोक लगाते ही Bitcoin में गिरावट, जानिए कितनी हुई कम?
नई दिल्ली, अप्रैल 17। तुर्की ने अपनी मुद्रा लीरा में गिरावट के बीच दुनिया में तेजी से लोकप्रिय हो रहे क्रिप्टोकरेंसी मार्केट पर रोक लगा दी है। तुर्की की केंद्रीय बैंक ने ट्रांजेक्शन रिस्क और भारी नुकसान का खतरा बताते हुए देश में खरीद के लिए क्रिप्टोकरेंसी और क्रिप्टो एसेट्स पर रोक लगा दी है। तुर्की के इस बैन का असर क्रिप्टो मार्केट पर दिखने लगा है।

बैन लगाने के साथ ही शुक्रवार को दुनिया की सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत 4.6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 60 हजार डॉलर के पास पहुंच गई थी। हालांकि शनिवार को बिटकॉइन 62,000 डॉलर के पार पहुंच गई।
तुर्की ने क्रिप्टो पेमेंट पर लगाई रोक
शुक्रवार को तुर्की के केंद्रीय बैंक ने आदेश जारी किया जिसमें कहा गया था क्रिप्टोकरेंसी और अन्य किसी भी तरह की डिजिटल संपत्ति का उपयोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पेमेंट के लिए नहीं किया जा सकता है।
तुर्की में राष्ट्रीय मुद्रा लीरा में गिरावट और महंगाई के चलते निवेशकों की रुचि क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में बढ़ी है। तुर्की में पिछले महीने महंगाई में 16 प्रतिशत की बढ़त औक लीरा में गिरावट के चलते निवेशक बिटकॉइन में निवेश को इसका बचाव मान रहे थे। लेकिन अब केंद्रीय बैंक के प्रतिबंध के बाद तुर्की में क्रिप्टोकरेंसी बाजार को बड़ा झटका लग सकता है।
केंद्रीय बैंक ने कहा है कि क्रिप्टो एसेट्स न तो किसी विनिमयन और पर्यवेक्षण और न ही किसी केंद्रीय नियामक प्राधिकरण के अधीन हैं।
बिटकॉइन ने पकड़ी है तेजी
इसी सप्ताह बिटकॉइन ने 64,600 डॉलर की कीमत हासिल कर अब तक का सबसे उच्चतम स्तर हासिल किया था। पिछले एक साल में बिटकॉइन ने तेजी से उछाल भरते हुए 55 हजार डॉलर से ज्यादा की उछाल भरी है। पिछले मार्च में बिटकॉइन 5000 डॉलर से नीचे ट्रेड कर रही थी जबकि आज यह 60,000 डॉलर के ऊपर पहुंची हुई है। वहीं पिछले 6 महीने में यह 450 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल हासिल कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications