क्रिप्टोकरेंसी मार्केट बढ़त की ओर, Bitcoin 60,000 डॉलर के पार
नई दिल्ली। बिटकॉइन दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी हैं। जो लोग क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के बारे में थोड़ा भी जानते हैं वह बिटकॉइन को जरूर जानते हैं। पिछले एक साल के अंदर इस क्रिप्टोकरेंसी ने 55 हजार डॉलर की छलांग लगाई है। इसी साल मार्च में यह 60 हजार डॉलर के पार चली गई थी। हालांकि ज्यादा समय रह नहीं पाई और फिर से नीचे आ गई थी। लेकिन एक बार फिर इसने उछाल भरी और शनिवार को 60 हजार डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया।

बिटकॉइन शनिवार को दोपहर 12.10 मिनट पर 60,675 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी। वहीं दूसरी सबसे बड़ी डिजिटल करेंसी एथेरम 4.7 प्रतिशत वृद्धि के साथ 2173 डॉलर पर वोट कर रही थी। इस महीने पहली बार बिटकॉइन 60 हजार डॉलर के पार पहुंची है।
पिछले 6 महीने से लगातार बिटकॉइन में दोहरे अंकों में रिटर्न के बाद पिछले कुछ सप्ताह में क्रिप्टोकरेंसी बाजार की अस्थिरता में कमी देखी गई है।
2017 में आया था उछाल
2017 के दौरान भी बिटकॉइन में उछाल देखा गया था जब डिजिटल टोकन 777 डॉलर के निचले स्तर और 19497 डॉलर के उच्च स्तर पर था। वहीं इस साल दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने 109 प्रतिशत की उछाल भरी है।
बड़े और संस्थागत निवेशकों की दिलचस्पी के साथ ही अमेरिकी सरकार के 1.9 ट्रिलियन डॉलर के पैकेज के बाद मार्च 2021 में बिटकॉइन में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी।
क्रैकन इंटेलिजेंस के अनुसार बिटकॉइन के लिए अप्रैल औसतन दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन वाला महीना साबित हो सकता है जिसमें डिजिटल टोकन अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच सकता है जो क्रिप्टोकरेंसी के लिए मील का पत्थर साबित होगी।












Click it and Unblock the Notifications