Bitcoin 3 महीने बाद $40,000 के नीचे, चीनी चेतावनी के बाद टूटी क्रिप्टोकरेंसी

नई दिल्ली, 19 मई। क्रिप्टो बाजार की अग्रणी करेंसी बिटकॉइन को बड़ा झटका है। बुधवार को भी बिटकॉइन में गिरावट देखी गई और दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 40,000 डॉलर से नीचे चली गई है जो कि 9 फरवरी के बाद पहली बार हुआ है। इसके पीछे चीन के उस कदम को वजह बताया जा रहा है जिसमें उसने अपने वित्तीय और भुगतान संस्थानों को किसी भी तरह के डिजिटल संपत्तियों के लेन-देन में शामिल न होने और निवेशकों को क्रिप्टो बाजार से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।

Bitcoin

यह पहली बार नहीं है जब चीन ने इस तरह की चेतावनी जारी की है। इसके पहले 2017 में चीन ने सभी स्थानीय क्रिप्टो एक्सचेंज को बंद कर दिया था और 2019 में देश में सभी घरेलू और विदेशी क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज में एक्सेस को रोक दिया गया था।

चीन ने क्रिप्टो ट्रेडिंग पर दी चेतावनी
ताजा बयान चीन के तीन उद्योग निकायों- नेशनल इंटरनेट फाइनेंस एसोसिएशन ऑफ चाइना, द चाइना बैंकिंग एसोसिएशन और पेमेंट एंड क्लीयरिंग एसोसिएशन ऑफ चाइना की तरफ से आया है।

तीनों निकायों ने एक संयुक्त बयान में कहा, "हाल ही में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें आसमान छू रही हैं और अचानक नीचे आ रही हैं। क्रिप्टोक्यूरेंसी का सट्टा व्यापार फिर से शुरू हो गया है, जो लोगों की संपत्ति की सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन करता है और सामान्य आर्थिक और वित्तीय व्यवस्था को बाधित करता है।"

39,204 पर कर रही थी कारोबार
इस बयान का क्रिप्टोबाजार पर सीधा असर पड़ा है और बुधवार सुहब 11.15 बजे बिटकॉइन 13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 39,204 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। जो बिटकॉइन की 14 अप्रैल को सबसे उच्च कीमत (64,804 डॉलर) से 40 प्रतिशत कम है।

बिटकॉइन में पिछले हफ्ते तब गिरावट शुरू हुई थी जब टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने ट्वीट कर बिटकॉइन में बिजली की ज्यादा खपत पर इसे पर्यावरण के लिए हानिकारक बताते हुए चिंता जताई थी। इसके साथ ही टेस्ला के बिटकॉइन को पेमेंट के रूप में लेने पर भी रोक लगाई थी जिसके बाद डिजिटल टोकन में भारी गिरावट देखी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+