Bitcoin फिर पहुंची 30,000 डॉलर के पार, ईथर में भी 4% की बढ़त
नई दिल्ली, 21 जुलाई। दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने एक महीने के निचले स्तर पर जाने के 24 घंटे के अंदर फिर से बढ़त देखी और बुधवार को यह 30,000 डॉलर से ऊपर पहुंच गई। वित्तीय बाजार की नाजुक स्थिति के बावजूद बिटकॉइन में बढ़त ये दर्शाती है कि अभी भी डिजिटल टोकन के लिए मजबूत समर्थन मौजूद है।

बुधवार को बिटकॉइन एशिया के बाजार में 3 प्रतिशत बढ़कर 30,762 डॉलर पर पहुंच गई। इसके पहले मंगलवार को बिटकॉइन 29,296 डॉलर के नीचे चली गई थी जो कि जून के बाद सबसे निचला स्तर था। अभी भी बिटकॉइन की कीमत अप्रैल के अपने रिकॉर्ड स्तर 64895 के आधे से भी कम है।
ईथर में 4 प्रतिशत की बढ़त
दूसरी प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम ब्लॉकचेन की ईथर 4 प्रतिशत बढ़कर 1862 डॉलर पर कारोबार कर रही थी।
कॉइनमार्केट कैप के आंकड़ों के मुताबिक क्रिप्टोकरेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप बुधवार सुबह 1.20 ट्रिलियन डॉलर पर था जो कि पिछले 24 घंटे के मुकाबले 2.58 प्रतिशत नीचे था।
आईटी विभाग ने मांगी जानकारी
ऐसे समय में जब लगातार गिरावट के चलते अधिकांश क्रिप्टोकरेंसी का मूल्य कम हो गया है, आयकर विभाग ने भारत में सभी क्रिप्टो एक्सचेंजों से व्यापार विवरण की मांग की है क्रिप्टोकरेंसी से मिले मुनाफे पर कर लगाया जा सके। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आईटी विभाग ने एक्सचेंज से बिक्री हुए डिजिटल कॉइन की कीमत, समय और संख्या की जानकारी के लिए सभी लेजर प्रविष्टियों के बारे में पूछताछ करने के लिए तीन एक्सचेंजों को नोटिस भेजा है।












Click it and Unblock the Notifications