बिटकॉइन $40000 के पार, ईथर और डोजकॉइन में भी उछाल, Terra ने दिया झटका

नई दिल्ली, 16 मार्च। क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में बुधवार को बढ़ोतरी जारी रही और बिटकॉइन 40000 डॉलर के ऊपर पहुंच गई। दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 24 घंटे में 2 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 40,003 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। बिटकॉइन साल 2022 में 12 प्रतिशत नीचे है जबकि पिछले नवम्बर के सर्वोच्च स्तर 69,000 डॉलर से लगभग 30 प्रतिशत नीचे है।

Bitcoin

एथेरियम ब्लॉकचेन से जुड़ी और मार्केट कैप के हिसाब से दूसरे नंबर का टोकन ईथर भी 3 प्रतिशत ऊपर चढ़ गया। ईथर बुधवार को 2644 डॉलर पर पहुंच गई।

मीमकॉइन में डोजकॉइन 0.11 मामूली रूप से बढ़कर 0.11 डॉलर पर कारोबार कर रही थी जो शीबा इनू टोकन पिछले दिन के लगभग बराबर 0.000022 डॉलर पर था।

आल्टकॉइन की कीमतें
पिछले 24 घंटों में पॉलीगॉन, लाटकॉइन, स्टेलर, यूनिस्वैप, सोलाना, पॉलीगॉन, पोलकाडॉट, कार्डानो के रूप में अन्य डिजिटल टोकन का प्रदर्शन मिश्रित रहा जबकि टेरा 6% नीचे गिर गया। लोकप्रिय टोकन एक्सआरपी में भी गिरावट दर्ज की गई।
क्रिप्टो प्लेटफॉर्म कॉइनगेको के अनुसार क्रिप्टोकरेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप पिछले 24 घंटे में 5 प्रतिशत से अधिक ऊपर गया है। हालांकि यह अभी भी 2 ट्रिलियन डॉलर के निशान से नीचे 1.9 ट्रिलियन डॉलर पर है।

क्रिप्टोकरेंसी इस साल की शुरुआत से ही संघर्ष करती दिखाई दे रही है। वहीं यूक्रेन में युद्ध के कारण वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशक आर्थिक मंदी को लेकर चिंतित हैं जिसका असर क्रिप्टो बाजार पर भी पड़ा है।

भारत सरकार नहीं जारी करेगी क्रिप्टोकरेंसी
वहीं भारत सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी पेश करने की संभावनाओं को खारिज किया है। सरकार ने बताया उसकी क्रिप्टोकरेंसी पेश करने की कोई योजना नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) की शुरुआत के लिए चरणबद्ध कार्यान्वयन रणनीति की दिशा में काम कर रहा है।

एक लिखित उत्तर में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा, "आरबीआई क्रिप्टोकरेंसी जारी नहीं करता है। पारंपरिक कागजी मुद्रा एक कानूनी निविदा है जिसे आरबीआई अधिनियम, 1994 के प्रावधानों के अनुसार जारी किया जाता है। पारंपरिक कागजी मुद्रा का के डिजिटल संस्करण को सीबीडीसी कहा जाता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+