महंगाई के झटके साथ शुरू हुआ अक्टूबर, LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी

नई दिल्ली। अक्टूबर महीने की शुरुआत महंगाई के झटके के साथ हो रही है। 1 अक्टूबर को एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई। सरकार ने 1 अक्टूबर को घरेलू प्राकृतिक गैस के दाम में बढ़ोतरी कर दी। इससे पहले 1 सितंबर को भी बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस के दाम में 15.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई। अब एक बार फिर से रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है।

Big News: LPG Cylinder Price Hiked By Rs 15 from 1st October, Know How much You Have to Pay

1 अक्टूबर को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 15 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत 605 रुपए हो गई है। वहीं 19 किलो वाला गैस सिलेंडर अब लोगों को 1085 रुपए में मिलेंगे।

दिल्ली के बाद मुंबई की बात करें तो यहां अब 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 574 रुपए में मिलेगा, जबकि कोलकाता में 630 रुपए में, जबकि चेन्नई में 620 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। नए दाम 1 अक्‍टूबर, 2019 से अगले छह महीने के लिए प्रभावी होगा। आपको बता दें कि नेचुरल गैस की कीमतें हर छह माह में तय की जाती हैं। हर साल 1 अप्रैल और एक अक्टूबर को गैस की कीमतों में बदलाव किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+