महंगाई का एक और करंट, Jio-Airtel-Vi मोबाइल ग्राहकों को बड़ा झटका, और महंगे होंगे रिचार्ज प्लान

महंगाई का एक और करंट, Jio-Airtel-Vi मोबाइल ग्राहकों को बड़ा झटका, और महंगे होंगे रिचार्ज प्लान

नई दिल्ली। देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स को जल्द ही महंगाई का एक और करंट लगने वाला है। बढ़ती महंगाई के बीच टेलीकॉम कंपनियां एक और झटका देने की तैयारी कर रही है। रिलायंस जियो, वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी एक बार फिर से अपने टैरिफ प्लान को महंगा करने की तैयारी कर रही है।

 मोबाइल यूजर्स को झटका

मोबाइल यूजर्स को झटका

जियो, एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया जैसी तमाम टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को झटका देने की तैयारी कर रही है। ये कंपनिय़ां एक बार फिर से रिचार्ज प्लान को महंगा करने जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले पिछले साल नवंबर में ही इन कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान के दाम रिवाइज कर चुकी है। अब एक बार फिर से टैरिफ प्लान की कीमतों को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

 दीवाली से लगेगा झटका

दीवाली से लगेगा झटका

ईटी टेलीकॉम की रिपोर्ट की माने तो दीवाली के समय ये कंपनियां अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ा सकती है। ये टेलीकॉम कंपनियां रिचार्ज प्लान की कीमतों में 10 से 12 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक टेलीकॉम कंपनियां एक बार फिर से अपने टैरिफ प्लान को 10 से 12 फ़ीसदी तक बढ़ा सकती है। इस खबर की माने तो एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया का एवरेज रिवेन्यू पर यूजर बढ़कर क्रमशः 200 रुपए, 185 रुपए और 135 रुपए तक हो सकता है।

 2021 में भी लग चुका है झटका

2021 में भी लग चुका है झटका

आपको बता दें कि साल 2021 में भी इन टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान को 20-25 प्रतिशत तक महंगा कर दिया था। इस फैसले के बाद सबसे सस्ता प्लान 79 रुपए महंगा होकर 99 रुपए पर पहुंच गया। वहीं रिलायंस जियो ने 1 दिसंबर 2021 से अपने प्रीपेड प्लान महंगे कर दिए, लेकिन एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया की तुलना में जियो के प्लान अभी भी सस्ते हैं।

काम की बात: 31 मई तक बैंक खाते में जरूर रखें 342 रुपए, वरना होगा 4 लाख का नुकसान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+