Gold Rate: रिकॉर्ड लेवल से 7590 रु गिरा गोल्ड, सस्ता सोना खरीदने का आज आखिर मौका

Gold-Silver Rate: हफ्ते के आखिरी दिन सोना हुआ धड़ाम,रिकॉर्ड लेवल से 7590 रु गिरा, सस्ता सोना खरीदने का आज आखि

नई दिल्ली। Gold-Silver Rate on 16 July 2021. सोने की कीमत( Gold Rate) की में पिछले कुछ दिनों से तेजी आने के बाद फिर से गिरावट दर्ज की गई। सोने के भाव ( Gold Price) में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमत 0.28 फीसदी की गिरावट आई और 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की 48264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत( Silver Rate) में 69403 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत में आई इस गिरावट के साथ ये खरीदारी का अच्छा मौका है। सोने की आज की कीमत अपने उच्चतम मूल्य से 7590 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 सोन की कीमत में गिरावट

सोन की कीमत में गिरावट

सोने की कीमत की बात करें MCX पर सोने की कीमत अगस्त डिलीवरी वाले के भाव 136 रुपए प्रति 10 ग्राम गिर गई। अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत 48264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं सोने की अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत( Gold Rate Today's) कीमत 0.31 फीसदी 48522 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। आज 16 जुलाई को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के दाम (Silver price today) में 0.40 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।

 रिकॉर्ड स्तर से 7590 रुपए सस्ता हुआ सोना

रिकॉर्ड स्तर से 7590 रुपए सस्ता हुआ सोना

सोने की कीमत की तुलना अगर उसके उच्चतम मूल्य से करें तो सोना अगस्त 2020 के मुकाबले 7590 रुपए सस्ता हो चुका है। दरअसल 7 अगस्त 2020 को सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम के उच्चतम मूल्य पर पहुंच गई थी। इसके बाद से सोना गिरने लगा। अब सोने की कीमत गिरकर 7590 रुपए सस्ती हो चुकी है।

 सस्ता सोना खरीदने का आखिरी मौका

सस्ता सोना खरीदने का आखिरी मौका

आपको बता दें कि मोदी सरकार की गोल्ड स्कीम में निवेश करने का आज आखिरी मौका है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) के चौथे सीरिज के तहत गोल्ड बॉन्ड खरीदन का आज लास्ट डेट है। 16 जुलाई को ये बंद हो जाएगा। आपको बता दें कि इस सीरीज मं गोल्ड की कीमत 4807 रुपए तय की गई है। वहीं ऑनलाइन खरीदारी पर आपको 50 रुपए की छूट भी मिल रही है।

 24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का भाव

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का भाव

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स असोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी( Gold-Silver Rate) के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने( 24 Carat Gold) की कीमत 48399 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 48205 रुपए प्रति 10 ग्राम है। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44333 रुपए और 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36299 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

साल 2021 के अंत तक सोना 60000 के पार

साल 2021 के अंत तक सोना 60000 के पार

बाजार जानकारों ( Market Expert) की माने तो साल 2021 के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाएंगे। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60000 रुपए के आंकड़े तक पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आप सोने में अच्छा रिटर्न( Gold Return) चाहते हैं तो निवेश ( Gold Invetment) का ये अच्छा मौका है। निवेशक 6 महीने की अवधि और स्‍टॉपलॉस लगाकर खरीदारी करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आपको यहां बता दें कि साल 2020 में सोने ने करीब 28 फीसदी का रिटर्न दिया था।

 मिस्ड कॉल से पता कर सकते हैं सोने का रेट

मिस्ड कॉल से पता कर सकते हैं सोने का रेट

अगर आप अपने शहर में सोने की कीमत के बारे में जानना चाहते हैं तो इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर आसानी से पता कर सकते हैं। इस नंबर पर कॉल या मिस्ड कॉल करने के कुछ देर बाद ही आपको सोने की ताजा रेट से संबंधित मैसेज मिल जाएगा।

SBI के 44 करोड़ खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, 16-17 जुलाई को इस समय बंद रहेगी नेट बैंकिंग, YONO की सर्विस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+