SBI के 44 करोड़ खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, 16-17 जुलाई को इस समय बंद रहेगी नेट बैंकिंग, YONO की सर्विस
SBI के 44 करोड़ खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, 16-17 जुलाई को इस समय बंद रहेगी नेट बैंकिंग, YONO की सर्विस, बैंक ने किया अलर्ट
नई दिल्ली, SBI Net Banking. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया( SBI) के करोड़ों खाताधारकों के लिए बड़ी खबर है। बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए खास मैसेज भेजा है। SBI ने ट्विट कर जानकारी दी है और कहा 16 जुलाई और 17 जुलाई को बैंक की नेट बैंकिंग सर्विस( SBI Netbanking) , योनो ऐप( YONO App) , यूपीआई( UPI) सर्विस की सेवा कुछ घंटों के लिए बाधित होगी।

देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने अपने 44 करोड़ खाताधारकों को अलर्ट किया है। बैंक ने कहा है कि उनकी नेट बैंकिंग की सेवा 16 और 17 जुलाई को कुछ घंटों के लिए बाधित रहेगी। बैंक ने ट्विट कर इसकी जानकारी अपने ग्राहकों को दी है और उनसे अपील की है कि वो अपने जरूरी काम को पहले ही निपटा लें। SBI ने अपने ग्राहकों को जानकारी दी है कि 16 जुलाई 2 घंटे 30 मिनट के लिए बैंक की नेट बैंकिंग सर्विस, योनो ऐप की सर्विस और यूपीआई सर्विस बंद रहेंगे। बैंक के खाताधारक इस दौरान इन सर्विसेज का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।
डिजिटल पेमेंट रहेगी जारी
बैंक ने कहा है कि सर्विस मेंटिनेंस वर्क के चलते बैंक की ये सेवा बाधित रहेगी। बैंक ने कहा ग्राहकों को स्पष्ट किया है कि इस दौरान बैंक की डिजिटल पेमेंट की सेवा जारी रहेगी। बैंक ने कहा है कि बैंकिंग सिस्टम में अप्रेगेडेशन के चलते कुछ घंटों के लिए बैंक की नेट बैंकिंग सेवा बाधित रहेगी। वहीं बैंक के ग्राहक डिजिटल बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में अगर अगर आपका भी बैंक खाता SBI में हैं तो 16 जुलाई को रात 10.45 बजे से लेकर 17 जुलाई को सुबह 01.15 बजे (AM) के बीच नेट बैंकिंग सेवा का इस्तेमाल न करें। करीब ढ़ाई घंटे के लिए लोग इंटरनेट बैंकिंग सेवा, योनो ऐप साइट और यूपीआई बंद सेवा रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications