Gold Rate: दिवाली-धनतेरस से पहले 6400 रु सस्ता हुआ सोना, खरीदारी से पहले चेक करें आज का रेट
Gold Rate: दिवाली-धनतेरस से पहले 6400 रु सस्ता हुआ सोना, खरीदारी से पहले चेक करें आज का रेट
Gold Rate. धनतेरस-दिवाली पर सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। दिवाली से पहले सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोना इस बार 50 हजार से नीचे लुढ़क गया है। सोने की कीमत धनतेरस से पहले 49855 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमत 467 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। सोने की कीमत जहां 373 रुपए प्रति 10 ग्राम तक लुढ़क गया है।

सोने की कीमत में गिरावट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी की रेट पर नजर डाले तो आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 373 रुपए सस्ता होकर 49855 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं जीएसटी जोड़कर 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 51350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 49655 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45667 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37391 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

कितना सस्ता हुआ सोना
सोने की कीमत की तुलना अगर उसके उच्चतम मूल्य से करें तो सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 56254 रुपए से 6399 रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी अपने उच्चतम मूल्य 76008 रुपए से 20208 रुपए नीचे गिर चुकी है।

डिजिटल गोल्ड के तरफ बढञ रहा झुकाव
फिजिकल गोल्ड के अलावा आज डिजिटल गोल्ड में भी निवेश कर सकते हैं। आप अपनी इच्छा के मुताबिक जितना चाहे उतने का डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। आप चाहे तो मात्र 1 रुपए का सोना भी खरीद सकते हैं।
आप फोन पे, गूगल पे , पेटीएम जैसे विकल्पों के जरिए ऑनलाइन डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। अगर आपके फोन में पेटीएम मोबाइल वॉलेट हैं तो आप आसानी से एक रुपए का सोना खरीद सकते हैं। पेटीएम वॉलेट में जाकर आप सर्च बॉक्स में GOLD लिखकर सर्च करें। आपके सामने Paytm Gold का ऑप्शन खुलेगा। आप इस पर क्लिक करें। इसके बार आप सारी जानकारियों को भरकर जितना चाहे उतना सोना खरीद सकते हैं। आप एक रुपए का सोना भी खरीद सकते हैं। आपको यहां सोने की कीमत पर 3 फीसदी का भुगतान करना होगा। ये 3 फीसदी जीएसटी के तौर पर आपसे लिया जाता है। आप जो सोना खरीदते हैं वो कंपनी अपने लॉकर में रख लेती है। आपको सिर्फ उसका सर्टिफिकेट और पेमेंट रसीद मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications