Hindenburg Row: अडानी ग्रुप शेयर क्रैश से LIC को बड़ा झटका, घाटे में 30,000 करोड़ का निवेश
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी संकट के कारण के एलआईसी को बड़ा निवेश घाटा हुआ है। शेयर की कीमतें गिरने के कारण बीमा कंपनी का करोड़ों का निवेश अब घाटे में आ चुका है।

यूएस शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट (Hindenburg Report) के बाद पिछले एक महीने से अडानी संकट का बड़ा असर एलआईसी (LIC) के निवेश पर हुआ है। स्टॉक एक्सचेंजों (Stock Exchange) पर मौजूदा दिसंबर शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार बीमा फर्म की ओर आंकड़ों के विश्लेषण के बाद बड़ा दावा किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अडानी समूह के शेयरों में भारी बिकवाली के कारण भारतीय जीवन बीमा निगम (Insurance Corporation of India) को बड़ा निवेश घाटा हुआ है। वहीं टीएमसी सांसद ने इस स्थिति को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है।
LIC को निवेश से भारी नुकसान
गुरुवार को शेयर मार्केट (Share Market) में गिरावट के बाद एलआईसी के निवेश का मूल्य और घट गया। दरअसल, एलआईसी ने 30 जनवरी से अ़डानी समूह (Adani Group) की कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदी या बेची नहीं थी। हिंडनबर्ग रिपोर्ट जारी होने के बाद 30 जनवरी को एलआईसी ने कहा था कि अडानी समूह के शेयरों में दिसंबर के अंत में इक्विटी और ऋण के तहत 35,917 करोड़ रुपये हैं। अडानी समूह की सभी कंपनियों के तहत इक्विटी का कुल खरीद मूल्य 30,127 करोड़ रुपये है और 27 जनवरी, 2023 को इसका बाजार मूल्य 56,142 करोड़ रुपये था। लाइव मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक अडानी के शेयर गिरने से एलआईसी 30000 करोड़ के निवेश में भारी नुकसान हुआ है।
महुआ मोइत्रा का केंद्र पर निशाना
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने अडानी संकट के कारण एलआईसी को नुकसान को लेकर केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने नए मीडिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि अडानी कंपनियों में एलआईसी की हिस्सेदारी का मूल्य पहली बार नीचे गिरा है। शेयर की सेल प्राइस लगभक 11 प्रतिशत घटाकर 27,000 करोड़ रुपये से भी कम गई। सांसद मोइत्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, "एलआईसी इंडिया को अब तक अडानी के शेयरों में ₹3,200 करोड़ का घाटा, निर्मला सीतारमण... भारतीय जनता की कीमत पर अडानी को समर्थन देने का क्या दबाव है? हमें जवाब चाहिए।" टीएमसी सांसद ने अपने ट्वीट के साथ जिस न्यूज रिपोर्ट का स्क्रीन शॉट शेयर किया उसमें लिखा था, अदानी समूह की पांच बड़ी कंपनियों में राज्य के स्वामित्व वाली LIC की शेयर का बाजार मूल्य पहली बार इसके खरीद मूल्य से नीचे गिरा है'।
अडानी ग्रुप में LIC के शेयर
एंटरप्राइजेज लिमिटेड में एलआईसी के 4,81,74,654 शेयर हैं। जबकि अडानी पोर्ट्स में 9.14% और अडानी ट्रांसमिशन में 3.65% हिस्सेदारी बीमा कंपनी के पास है। दिसंबर तक अडानी ग्रीन में 1.28% हिस्सेदारी और अदानी टोटल गैस में 5.96% हिस्सेदारी थी। 30 सितंबर, 2022 तक एलआईसी की कुल संपत्ति 41.66 लाख करोड़ रुपये से अधिक थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों में बीमा कंपनी को भारी नुकसान झेलना पड़ा।
Recommended Video

29वें स्थान पर पहुंचे अडानी
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार शेयरों में गिरावट से गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति में तेज गिरावट आई है, जो 42.7 बिलियन डॉलर है। वह पिछले साल दुनिया के दूसरे सबसे अमीर लोगों की सूची से गिरकर दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 29वें स्थान पर आ गए हैं। अडानी ग्रुप की 10 सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्य 146 बिलियन डॉलर या लगभग 60% कम हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications