मंदी की टेंशन के बीच वित्त मंत्री का अर्थव्यवस्था को बूस्टर डोज, सस्ते होंगे होम और ऑटो लोन

Recommended Video

    Nirmala Sitharaman का ऐलान, सस्ते होंगे Auto और Home loan | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। देश में आर्थिक मंदी की दस्तक ने अर्थव्यवस्था में हलचल पैदा कर दी है, लेकिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत को मंदी का खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि चीन, अमेरिका और यूरोपीय देशों की तुलना में भारत की अर्थव्यवस्था बेहतर कर रही है। उन्होंने मंदी की चिंताओं के बीच कई बड़े ऐलान किए। शुक्रवार शाम वित्त मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों को भरोसा दिलाया कि आर्थिक सुधार मोदी सरकार के एजेंडा में सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि सुधार जारी है। इसकी रफ्तार थमी नहीं है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अब होम, बैंक और अन्य लोन पर ईएमआई घटाई जाएगी।

    सस्ता होगा होम-ऑटो लोन

    सस्ता होगा होम-ऑटो लोन

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि RBI की ओर से ब्याज दरों में कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों को मिलेगा। सभी बैंकों ने इस पर सहमति जताई है। मतलब अब सभी बैंक रेपो रेट में कटौती के मुताबिक एमसीएलआर में कटौती करेंगे। उन्होंने कहा कि बैंक होम, आटो और अन्य लोन पर ईएमआई घटाएंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि बैंक आरबीआई द्वारा रेपो रेट में की जाने वाली कटौती के मुताबिक एमसीएलआर में कटौती करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी तरह के लोन अप्लीकेशन ऑनलाइन होंगे, जिसकी ट्रैकिंग भी ऑनलाइन होगी।

     बढ़े हुए सरचार्ज वापस

    बढ़े हुए सरचार्ज वापस

    वित्त मंत्री ने बजट में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों पर बढ़े हुए सरचार्ज के रोलबैक कर लिया। उन्होंने कहा कि इक्विटी शेयर्स के ट्रांसफर से होने वाले लॉन्ग और शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन पर सरचार्ज नहीं लगेगा। सरकार के इस फैसले से विदेशी निवेशकों का आकर्षण एक बार फिर से बढ़ेगा। इतना ही नहीं वि त्त मंत्री ने कहा कि सरकार बैंकों को 70 हज़ार करोड़ रुपये मुहैया कराएगी, ताकि वे ज्यादा से ज्यादा कर्ज दे सके।

     स्टार्टअप्स को बढ़ावा

    स्टार्टअप्स को बढ़ावा

    उन्होंने स्टार्टअप्स और उनके निवेशकों की मुश्किलों को कम करने के लिए परी कर प्रावधानों को वापस लेने का फैसला किया। वित्त मंत्री ने कहा कि स्टार्टअप्स की समस्याओं के समाधान के लिए CBDT के एक सदस्य के तहत एक समर्पित सेल भी स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीएसआर कानून का उल्लंघन अब आपराधित मामला नहीं होगा। इसे सिविल लायबिलिटी में रखा जाएगा।

     आसान होगा बिजनेस करना

    आसान होगा बिजनेस करना

    व्यापार को बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्री ने कहा है कि ईज ऑफ डूइंग के तहत बिजनेस मामलों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाएगा। इन मामलों का निपटारा 48 घंटे में किया जाएगा। इसके साथ ही एमएसएमई और घर खरीददारों के लिए एक मजबूत आईबीसी लाया गया है। उन्होंने कहा कि GST रिटर्न और रिफंड आसान बनाया गया है। जल्द ही इसकी खामियों का निपटारा कर लिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+