आ गया UPI Circle, अब परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करें अपना UPI अकाउंट, पेमेंट होगा और भी आसान
UPI Circle Payment: चाहे घर का हो महीने का बजट, दोस्तों के साथ ट्रिप का खर्चा या ऑफिस की पार्टी का बिल-अब सबका पेमेंट एक ही UPI अकाउंट से हो जाएगा! जी हां, भारत के सबसे पॉपुलर डिजिटल पेमेंट सिस्टम UPI ने यूजर्स को एक खास सुविधा दी है।

NPCI ने "UPI सर्कल" नाम का एक नया फीचर लॉन्च एड किया है, जिससे अब आप अपने UPI अकाउंट को परिवार या दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। यानी अब 5 लोग मिलकर एक ही अकाउंट से पेमेंट कर सकते हैं।
क्या है UPI सर्कल? (UPI Circle Kya hai)
इस फीचर की खास बात यह है कि इसमें एक "प्राइमरी यूजर" (यानी अकाउंट होल्डर) अपने UPI अकाउंट को 5 अन्य लोगों के साथ कनेक्ट कर सकता है। इन सदस्यों को "सेकेंडरी यूजर" कहा जाता है, जो मुख्य अकाउंट से पेमेंट कर सकते हैं। मान लीजिए, आपके पापा का UPI अकाउंट है, लेकिन वे टेक्नोलॉजी में ज्यादा एक्सपर्ट नहीं हैं, तो अब आप आपकी मां और भाई-बहन भी उसी अकाउंट से पेमेंट कर पाएंगे। बस, एक छोटा सा "सर्कल" बनाना होगा और बाकी का काम UPI संभाल लेगा।
कैसे काम करेगा यह फीचर? (UPI Circle Features)
प्राइमरी यूजर BHIM ऐप (अभी के लिए) में जाकर "UPI सर्कल" बनाएगा।
वह दूसरे यूजर्स को उनकी UPI ID या QR कोड स्कैन करके जोड़ सकता है।
सेकेंडरी यूजर्स को दो तरह की एक्सेस दी जा सकती है:
फुल एक्सेस: बिना पिन के पेमेंट करने की सुविधा (तय लिमिट तक)।
पार्टियल एक्सेस: हर ट्रांजैक्शन के लिए प्राइमरी यूजर की मंजूरी जरूरी।
Google Pay पर UPI Circle बनाने का तरीका
- Google Pay ऐप ओपन करें।
- UPI ID मैनेज करने वाले सेक्शन में जाएं या सेटिंग्स में UPI Circle का विकल्प खोजें।
- "Create UPI Circle" पर क्लिक करें।
- अपने Circle में मेंबर्स जोड़ें - UPI ID एंटर करें या QR कोड स्कैन करें।
फुल डेलीगेशन या पार्टियल डेलीगेशन चुनें:
Full Delegation: मेंबर लिमिट के अंदर बिना आपकी परमिशन के पेमेंट कर सकते हैं।
Partial Delegation: हर ट्रांजैक्शन पर आपकी अप्रूवल लेनी होगी।
- Confirm करें और आपका UPI Circle तैयार!
(Note- Google Pay पर UPI Circle फिलहाल उपलब्ध नहीं है, लेकिन बहुत जल्दी आने वाला है।)
क्यों है यह फीचर गेम-चेंजर?
- बुजुर्गों के लिए आसानी: अब दादा-दादी भी डिजिटल पेमेंट कर पाएंगे, बिना अपना अकाउंट बनाए।
- घर-परिवार के खर्चे में सुविधा: महीने के ग्रोसरी बिल से लेकर बच्चों की फीस तक-सब एक ही अकाउंट से मैनेज होगा।
- ऑफिस या ट्रिप के लिए परफेक्ट: टीम के सभी मेंबर्स एक ही UPI से पेमेंट कर सकेंगे, बिना अलग-अलग अकाउंट शेयर किए।
फिलहाल यह सुविधा BHIM ऐप पर उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे ऐप्स में भी आएगी।












Click it and Unblock the Notifications