Alert! क्या आप भी किसी भी चार्जर से चार्ज करते हैं अपना फोन, हो जाएं सावधान, क्योंकि...

Alert! क्या आप भी किसी भी चार्जर से चार्ज करते हैं अपना फोन,हो जाएं सावधान

नई दिल्ली। क्या आप भी किसी भी चार्जर से अपना फोन चार्ज कर लेते हैं? क्या आप चार्जिंग के लिए कोई भी डेटा केबल इस्तेमाल कर लेते हैं? अगर हां तो जरा इस खबर को ध्यान से पढ़ें। ये खबर उन आइफोन यूजर्स के लिए खास है जो किसी भी डेटा केबल से अपना फोन चार्ज करते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा करना खतरे से खाली नहीं है। इसकी वजह से आपके फोन का सारा डेटा चोरी हो सकता है।

 Beware: Your Phone will be hand if you are charging with wrong data or charging cable

एमजी नाम के एक हैकर के मुताबिक आईफोन चार्जिंग केबल के जरिए फोन के डेटा को चुराया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक चार्जिंग के लिए बनाई गई बाजार में ऐसे केबल उपलब्ध हैं जो असली केबल को मॉडीफाई कर तैयार किया गया है। ये केबल दिखने में बिल्कुल सामान्य लगता है, लेकिन जैसे ही आप इस चार्जर से अपना फोन चार्ज करना शुरू करेंगे यह आपके फोन से डेटा चुराने की कोशिश कर सकता है। फोन में इस केबल को जोड़ते ही आसपास के किसी डिवाइस या वाई-फाई रेंज के जरिए यूजर के डिवाइस में मैलेशियस पैलोड्स भेजना शुरू कर देता है। इतना ही नहीं इस चार्जिंग या डेटा केबल में ऐसे कई पैलोड्स, स्क्रिप्ट और कमांड्स होते हैं, जो हैकर्स को आसानी से आपका फोन हैक करने और फिर इसके सबूत को मिटाने में मदद करता है।

रिपोर्ट के मुताबिक किसी भी फ्लैश ड्राइव का इस्तेमाल करना ठीक नहीं है, लेकिन बहुत कम लोगों को इसकी जानकारी होती है कि इससे डेटा चोरी किया जा सकता है। हैकर्स एमजी ने खुद एप्पल के केबल में मॉडिफाइ कर एक केबल तैयार की, जिसकी मदद से फोन का डेटा आसानी से चोरी किया जा सकता है। ऐसे में बेहतर है कि आप वेरिफाई केबल का ही इस्तेमाल करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+