Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Alert! अब इस नए तरीके से हो रही आपके बैंक खाते से चोरी, जानिए कैसे रखें अपने पैसे को सेफ

Alert! अब इस नए तरीके से हो रही आपके बैंक खाते से चोरी, जानिए कैसे रखें अपने पैसे को सेफ

नई दिल्ली। अगर आपका बैंक खाता देश के बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक में है तो ये खबर आपके लिए खास है। दरअसल पंजाब नेशनल बैंक ने अपने खाताधारकों को चेतावनी दी है। उन्हें सावधान करते हुए अलर्ट किया है और अपने खाते को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी टिप्स दिए हैं। बैंक ने चेतावनी दी है कि बिना जानकारी स्पाईवेयर आपका प्राइवेट डाटा चोरी कर रहा है। इन जानकारी का इस्तेमाल आपके बैंक खाते को खाली करने के लिए किया जा सकता है।

PNB खाताधारकों के लिए अलर्ट

PNB खाताधारकों के लिए अलर्ट

पंजाब नेशनल बैंक ने अपने खाताधारकों को सलाह दी है कि वो स्पाईवेयर से बचकर रहे। स्पाईवेयर लोगों की जानकारी के बिना उनकी निजी जानकारी चुरा रहा है। इस चोरी की जानकारी का उपयोग वित्तीय धोखाधड़ी के लिए किया जा सकता है। बैंक ने सोशल मीडिया के जरिए अपने खाताधारकों को इससे बचने की सलाह दी है और उन्हें अलर्ट करने को सलाह दी है। बैंक ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है।

क्या है स्पाईवेयर

क्या है स्पाईवेयर

पंजाब नेशनल बैंक ने ट्वीट कर अपने खाताधारकों को अलर्ट किया है और बताया कि स्पाईवेयर के जरिए ग्राहकों की निजी जानकारी चुराई जा रही है। बैंक का कहना है कि स्पाईवेयर ग्राहकों की निजी जानकारी चुरा रहा है, जिसमें फोन कॉल हिस्ट्री, टेस्ट मैसेज, यूजर का लोकेशन, ब्राउजर हिस्ट्री, कॉन्टैक्ट लिस्ट, ईमेल और फोटो आदि जैसी अहम जानकारी शामिल है। आपको बता जें कि स्पाईवेयर एक ऐसा वाइरस है, जो अपना बैक ग्राउंड छिपाकर आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी को चेक करता है और आपकी आईडी, पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड नंबर जैसी अहम जानकारी को चुरा लेता है।

कैसे रखें सुरक्षित

कैसे रखें सुरक्षित

स्पाइवेयर से बचने के लिए आपको अच्छा एंटी वायरस सॉफ्टवेयर रखना चाहिए। वहीं किसी भी नकली सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने से बचना चाहिए। कभी भी गलती से भी एंटी वायरस के नकली पॉप अप पर क्लिक ना करें। आप अपने सिस्टम के ऑपरेटिंग सिस्टम को हमेशा अपडेट रखें। पायरेटेड एप या सॉफ्टवेयर से हमेशा बचें। इतना ही नहीं अगर बिना आपकी जानकारी के आपके बैंक खाते से पैसा निकल जाए तो तुरंत कस्टमर केयर को फोन कर कार्ड ब्लॉक कराएं। इसके बाद जितनी जल्दी हो सके पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं और बैंक को भी जानकारी दें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+