सस्ती हो गई हैं इस कंपनी की बाइक, मिल रही है भारी छूट

नई दिल्ली। आगामी 1 जुलाई से जीएसटी के लागू होने का रास्ता साफ हो चुका है। इसके लागू होने से पहले डिस्ट्रीब्यूटर्स और रिटेलर्स अपना पुराना स्टॉक निकालना चाहते हैं। इसके चलते हर तरफ भारी डिस्काउंट वाली सेल देखने को मिल रही हैं। इसी बीच बजाज ऑटो ने भी अपनी मोटरसाइकिलों को लेकर एक बड़ी घोषणा कर दी है।

सस्ती हो गईं इस कंपनी की बाइक, मिल रही है भारी छूट

4,500 रुपए तक घटाए दाम
जीएसटी लागू होने से पहले अपना स्टॉक क्लीयर करने के लिए बजाज ऑटो ने अपनी मोटरसाइकिलों पर 4,500 रुपए तक का डिस्काउंट देने की घोषणा कर दी है। यह घोषणा बजाज की तरफ से बुधवार को की गई है। कंपनी की तरफ से यह ऑफर 30 जून तक के लिए है यानी जीएसटी लागू होने से एक दिन पहले तक आप इस ऑफर के तहत मोटरसाइकिल ले सकते हैं।

जीएसटी की वजह से किया ऐसा
कंपनी के प्रेसिडेंट एरिक वास ने कहा है कि जीएसटी लागू होने से पहले उपभोक्ताओं को बचत उपलब्ध कराने का यही समय है, जिसके चलते सरकार ने यह कदम उठाया है। आपको बता दें कि जीएसटी लागू होने के बाद मोटरसाइकिलों पर 28 फीसदी जीएसटी लगेगा, जबकि मौजूदा समय में मोटरसाइकिल पर 30 फीसदी जीएसटी लगता है। वहीं 350 सीसी इंजन या फिर उससे अधिक क्षमता वाली मोटरसाइकिलों पर 3 फीसदी का अतिरिक्त सेस लगेगा।

इन कंपनियों ने भी घटाए हैं दाम
इससे पहले भी कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में कटौती कर दी है। इन कंपनियों में बीएमडब्ल्यू और ऑडी इंडिया भी हैं, जिन्होंने अपनी गाड़ियों की कीमतें घटा दी हैं। आपको बता दें कि जीएसटी के बाद ऐसी लग्जरी गाड़ियों पर 28 फीसदी जीएसटी के अलावा अतिरिक्त सेस भी लगाया जाएगा, जिसके चलते जीएसटी लागू होने से पहले ही ये कंपनियां अपना स्टॉक क्लीयर करने में जुटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+