सोना खरीदने से पहले जान लीजिए घर में कितना रख सकते हैं गोल्ड, लिमिट से ज्यादा होने पर बढ़ेगी मुश्किल

सोना खरीदने से पहले जान लीजिए घर में कितना रख सकते हैं गोल्ड, लिमिट से ज्यादा होने पर बढ़ेगी मुश्किल

नई दिल्ली। फेस्टिवल सीजन के साथ ही लोग बढ़-चढ़कर सोने की खरीदारी करते हैं। लोग सोना खीदना न केवल अपने शान की बात समझते हैं, बल्कि इसे बेहद शुभ माना जाता है। सोने की खरीदारी त्योहारों के समय बढ़ जाती है, लेकिन आज हम आपको सोने से जुड़े अहम नियम के बारे में बता रहे हैं। ये नियम घर में सोना रखने की लिमिट पर आधारित है। आप अपने घर में कितना सोना रख सकते हैं, इसकी सीमा निर्धारित है। लिमिट से अधिक गोल्ड रखने पर आपकी मुश्किल बढ़ सकती है। आयकर विभाग आपसे पूछताछ कर सकता है।

 सोना रखने का नियम

सोना रखने का नियम

भारत के लगभग हर घर में आपको सोना देखने को मिल जाएगा। ये न केवल निवेश का तरीका है बल्कि मुश्किल समय में काम आने वाला धरोहर होता है। लोग सोने को एक सुरक्षित निवेश का ऑप्शन मानते हैं, लेकिन क्या आप जातने है कि आप आपनी मर्जी से घर में जितना चाहे उतना सोना नहीं रख सकते हैं। घर में सोना रखने के एक लिमिट तय की गई है, हालांकि अधिकांश लोगों को ये पता नहीं होता है। लेकिन आपको बता दें कि घर में सोना रखने की एक लिमिट तय की गई है। अगर इस लिमिट से अधिक सोना आप रखते हैं तो आपकी मुश्किल बढ़ सकती है।

 क्या है नियम

क्या है नियम

भारत में सोना रखने का नियम तय है। साल 1968 में गोल्ड कंट्रोल एक्ट को लागू किया गया था जिसके अनुसार देश में हर व्यक्ति के पास तय सीमा में गोल्ड रखने का नियम बनाया गया , लेकिन साल 1990 में इस एक्ट को वापस ले लिया। सरकार ने नियम बनाया कि अगर आप सोना रखते हैं तो आपके पास उस सोने के सोर्स की सही जानकारी होनी चाहिए। यानी सोना खरीदते वक्त आपको उससे जुड़े सभी दस्तावेज भी अपने पास रखने होंगे।

 बिना दस्तावेज कितना रख सकते हैं सोना

बिना दस्तावेज कितना रख सकते हैं सोना


भारत में सोना रखने की पुरानी व्यवस्था है, जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक चलती है। ऐसे में सरकार ने बिना दस्तावेज सोना रखने की लिमिट तय की है। इस नियम के मुताबिक यह एक विवाहित स्त्री अपने पास 500 ग्राम तक का सोना रख सकती हैं। वहीं अविवाहित के पास 250 ग्राम सोना रखने की सीमा है। जबकि पुरुष केवल 100 ग्राम सोना ही बिना दस्तावेज के रख सकते हैं। अगर आप बिना दस्तावेज के सोना अपने पास रखते हैं तो आप कानूनी झंझटों में फंस सकते हैं। वहीं अगर आपके पास दस्तावेज हैं तो चाहे जितना सोना चाहे उतना रख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+