खाताधारकों की गलती से SBI को हुआ फायदा, कमाए 39 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों की गलती से 38 करोड़ 80 लाख रुपए कमाए है। बैंक ने 40 महीनों में 38 करोड़ 40 लाख रुपए की कमाई की है। बैंक को ये मुनाफा अपने ग्राहकों की गलती की वजह से हुआ है। चेक पर आपके हस्ताक्षर नहीं मिलने की वजह से बैंक ने ये रकम कमाई है। दरअसल चैक पर साइन मैच न होने की हालत में बैंक आपके खाते से कुछ रुपए काटता है। बैंक ने इसी जुर्माने की रकम से 40 महीनों में भारी मुनाफा कमाया है।

 Because of Customers Mistake SBI earn Profit of Rs 39 Crore
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में पिछले 40 महीनों में एक 24,71,544 चेक ऐसे आएं, जिसके हस्ताक्षर खाताधारक के हस्ताक्षर में मेल नहीं हुए। रिपोर्ट के मुताबिक साइन नहीं मिलने की वजह से वित्त वर्ष 2017-18 में खाताधारकों के खाते से 11.9 करोड़ रुपए काटे गए।

बैंक ने इन चेकों को लौटाया और उन खाताधारकों के खाते से बैंक के नियमों के मुताबिक निश्चित राशि जुर्माने के तौर पर काटी। बैंक चेक रिटर्न होने की स्थिति में 150 रुपए जुर्माने के तौर पर खाते से काटा जाता है। जीएसटी के साथ ये रकम करीब 157 रुपए होती है जो खाताधारक को देना पड़ता है। आपको बता दें कि इससे पहले जनवरी में वित्त मंत्रालय के जानकारी दी थी कि अप्रैल से लेकर नवंबर 2017 के बीच एसबीआई ने मिनिमम बैलेंस न रखने पर 1771 करोड़ रुपए जुर्माने के तौर पर वसूले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+