RBI ने एक और बैंक पर लगाया जुर्माना, खाताधारक पर क्या होगा असर
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक और बैंक पर जुर्माना लगाया है। रिजर्व बैंक ने बैंकिंग अधिनियम की अनदेखी करने के चलते बैंक पर जुर्माना लगाया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया(RBI) ने महाराष्ट्र के सर्वोदया को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (Sarvodaya Co-operative Bank Ltd) बैंक पर जुर्माना लगाया है। बैंक ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर इस बारे में जारी की।

केवाईसी (KYC) संबंधी निर्देशों का उल्लघंन करने के मामले में ये पेनेल्टी लगाई। आरबीआई ने बैंक पर 2 लाख रुपए का फाइन लगाया हैं। आरबीआई ने कहा है कि बैंकिंग अधिनियम की अनदेखी और बैंक की विफलता को देखते हुए बैंक पर जुर्माना लगाया है। बैंक पर बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 46 (4) (i) और धारा 56 के आधार पर ये पेनेल्टी लगाई हैं।

बैंक पर लगाया जुर्माना
आरबीआई ने सर्वोदया को-ऑपरेटिव बैंक पर दूसरी बार जुर्माना लगाया गया। इससे पहले जुलाई में भी बैंक पर जुर्माना लगाया गया था। 31 मार्च 2018 को बैंक की वित्तीय स्थिति के चलते आरबीआई ने बैंक का सांविधिक निरीक्षण करवाया था, जिसके बाद पता चला कि बैंक द्वारा बैंकिंग अधिनियम का पालन नहीं किया जा रहा है। बैंक को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जिसके बाद बैंक के जवाब से असंतुष्ट होकर उसपर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

इन बैंकों पर लग चुका है चुका
इससे पहले आरबीआई ने चार सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया, जिसमें हैदराबाद के आंध्र प्रदेश महेश सहकारी शहरी बैंक पर पेनेल्टी लगाई गई गै। इससे पहले आरबीआई ने मुंबई के बॉम्बे मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक पर भी बैंकिंग अधिनियमों की अनदेखी के कारण 50 लाख का जुर्माना लगाया । जबकि अकोला डिस्ट्रिक सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक पर केवाईसी नियमों की अनदेखी के कारण बैंक पर 2 लाख का जुर्माना लगाया गया है। वहीं आरबीआई ने नियम तोड़ने के कारण एक्सिस बैंक पर 25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कई बैंकों पर जुर्माना लगाया गया है।

खाताधारक न हो परेशान
बैंक पर लगाए गए इस जुर्माने का असर बैंक के खाताधारकों पर नहीं होगा। इस जुर्माने का असर बैंक के खाताधारकों पर नहीं होगा। बैंक के खाताधारकों की जमापूंजी पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी। उन्हें इस पेनेल्टी से परेशान होने की जरूरत नहीं है। बैंक पर लगाए गए पेनेल्टी से सीधे पर पर ग्राहकों का कोई लेनादेना नहीं है।
Bank Holiday: इस हफ्ते 5 दिन बैंकों की छुट्टी, ब्रांच जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications