Bank Holiday: इस हफ्ते 5 दिन बैंकों की छुट्टी, ब्रांच जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Bank Holiday: इस हफ्ते 5 दिन बैंकों की छुट्टी, ब्रांच जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
नई दिल्ली, 6 सितंबर। बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट हर वित्तीय वर्ष में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी की जाती है। सितंबर 2021 के लिए बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है। ऐसे में आरबीआई द्वारा जारी बैंक हॉलीडे लिस्ट के मुताबिक इस हफ्ते बैंकों की लंबी छुट्टी होने वाली हैं। अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई भी काम हैं, जिसे निपटाने के लिए आपको बैंक की शाखा जाने की जरूरत हैं तो घर से निकलने से पहले बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर देख लें।

इस हफ्ते 5 दिन बैंक बंद
सितंबर में बैंक 12 दिन बंद रहेंगे। इस हफ्ते बैंकों की 5 दिन छुट्टियां हैं। शनिवार, रविवार के अलावा गणश चतुर्थी की छुट्टी इस साल होने वाली है। ऐसे बैंक जाने से पहले बैंकों की छुट्टी की जरूर चेक कर लें।
8 सितंबर 2021: श्रीमंत शंकरदेव की तिथि के कारण गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।
9 सितंबर 2021: तीज के कारण गंगटोक में बैंकों की छुट्टी होगी।
10 सितंबर 2021: हरितालिका तीज और इन्द्रजत्रा क चलते बैंक बंद रहेंगे।
10 सितंबर 2021: गणेश चतुर्थी, विनायकर चतुर्थी के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी के बैंकों की छुट्टी होगी।
11 सितंबर 2021: महीने का दूसरा शनिवार होगा, जिसके कारण देशभर के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
12 सितंबर 2021: रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे।
सितंबर में बैंक कब-कब रहेंगे बंद
इस हफ्ते की छुट्टी के अलावा सितंबर के बाकी बचे दिनों में से 17 सितंबर को कर्मा पूजा के कारण रांची के बैंक बंद रहेंगे। जबकि 19 सितंबर को रविवार के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे। वहीं 20 सितंबर को गंगटोक के बैंकों में इंद्रजात्रा की छुट्टी रहेगी। 21 सितंबर को कोची और तिरुवंतपुरम के बैंकों में श्री नारायण गुरू समाधी दिवस की छुट्टी होगी। वहीं आखिरी हफ्ते में 25 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार हैं, जिनके कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे। जबकि 26 सितंबर को रविवार की छुट्टी के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications