Banking News: अगर इस सरकारी बैंक में है खाता तो जरूर पढ़ें ये खबर, 1 अक्टूबर से होने जा रहा है बड़ा बदलाव
Banking News: अगर इस सरकारी बैंक में है खाता तो जरूर पढ़ें ये खबर, 1 अक्टूबर से होने जा रहा है बड़ा बदलाव
नई दिल्ली, 11 अगस्त। एक बार फिर से चेक से जुड़े नियम में बदलाव होने जा रहा है। अगर आपका बैंक खाता सरकारी बैंक (Government Bank) इलाहाबाद बैंक ( Allahabad Bank) में हैं तो आपके लिए जरूरी खबर हैं। बैंक के चेक से जुड़े नियम में बदलाव होने जा रहा है। पिछले साल ही सरकार ने इंडियन बैंक (Indian Bank) और इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) का विलय कर दिया है, जिसके बाद बैंक के चेकबुक और आईएफएससी कोड( IFSC Code) और एमआईसीआर कोड (MICR Code) बदल गए हैं।

1 अक्टूबर से पहल करवा लें ये काम
बैंकों के विलय के बाद अब इंडियन बैंक के ग्राहक इलाहाबाद बैंक के ग्राहक बन चुके हैं। ऐसे में इंडियन बैंक के खाताधारकों को नया चेकबुक लेना होगा, जिसपर उनके बैंक शाखा का नया आईएफएससी कोड और डटेल होगी। बैंक ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बैंक ने ग्राहकों से कहा है कि वो 1 अक्टूबर से पहले अपना नया चेकबुक ले लें, वरना उन्हें पैसों की लेनदेन में परेशानी हो सकती है। बैंक ने कहा है कि 1 अक्टूबर के बाद ग्राहक पुराने चेकबुक से लेनदेन नहीं कर पाएंगे।

कैसे करें अप्लाई
बैंक ने ग्राहकों को नया चेकबुक अप्लाई करने का आसान तरीका बताया है। खाताधारक आसानी से इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग या नेट बैंकिंग की मदद से नया चेकबुक अप्लाई कर सकते हैं। बैंक ने कहा है कि अगर खाताधारक चाहे तो बैंक की शाखा में आकर भी अपना नया चेकबुक कलेक्ट कर सकते हैं। खाताधारक 1 अक्टूबर के बाद से अपनी पुरानी चेकबुक का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। बैंक ने स्पष्ट किया है कि 1 अक्टूबर से पुराने चेकबुक काम नहीं करेंगे, जिसके चलते ग्राहकों को पैसे ट्रांसफर करने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में किसी भी परेशानी से बचने के लिए बेहतर है कि आप डेडलाइन खत्म होने से पहले नया चेकबुक इश्यू करवा लें।

जानें क्यों जरूरी है नया चेकबुक
दरअसल बिना नए चेकबुक के आप चेक पेमेंट के साथ-साथ ऑनलाइन ट्रांजैक्शन भी नहीं कर पाएंगे। ऑनलाइन मीडियम से किसी को भी फंड भेजने के लिए आपको खाताधारक का IFSC कोड मालूम होना चाहिए। नए चेकबुक में आपको नया आईएफएससी कोड मिलेगा, जिसकी मदद से आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। वहीं एमआईसीआर कोड एक 9 अंकों का कोड होता है, जिसकी मदद से बैंक के ब्रांच की पहचान की जाती है। इन अंकों में बैंक कोड, अकाउंट डिटेल, चेक नंबर जैसे डिटेल होते हैं।
SBI के खाताधारकों के लिए अलर्ट! 30 सितंबर से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना बंद हो जाएगा अकाउंट












Click it and Unblock the Notifications