SBI के खाताधारकों के लिए अलर्ट! 30 सितंबर से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना बंद हो जाएगा अकाउंट
SBI के खाताधारकों के लिए अलर्ट! 30 सितंबर से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना बंद हो जाएगा अकाउंट
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने खाताधारकों के लिए अलर्ट जारी किया है। बैंक ने अपने 44 करोड़ खाताधारकों को सलाह दी है कि वो डेडलाइन से पहले अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक कर लें, वरना आपका खाता बंद हो सकता है, आपको पैसों के ट्रांजैक्शन में परेशानी हो सकती है। बैंक ने खाताधारकों को सलाह दी है कि 30 सितंबर 2021 से पहले अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक कर लें।

SBI ने जारी किया अलर्ट
देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने अपने खाताधारकों को एक नोटिस जारी कर कहा है कि वो 30 सितंबर 2021 से पहले अपने परमानेंट अकाउंट नंबर यानी PAN कार्ड को आधार( Aadhaar Card) से लिंक कर लें। बैंक ने अपने खाताधारकों से कहा है कि उन्हें बैंक की सेवाएं हासिल करने में मुश्किल होगी। बैंक ने कहा है कि जिन ग्राहकों ने अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करवाया, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें फंड ट्रांजैक्शन में मुश्किल हो सकती है। वहीं उनका खाता भी बंद किया जा सकता है।

30 सितंबर तक करवाना होगा ये काम
आपको बता दें कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) ने सभी टैक्सपेयर्स से अपील की है कि वो 30 सितंबर तक अपन पैन कार्ड को आधार से लिंक कर लें, अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो उनका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। यानी पैन कार्ड इनएक्टिव हो जाएगा। पैन कार्ड निष्क्रिय होने के बाद आप किसी भी तरह का लेनदेन नहीं कर पाएंगे। वहीं पैन कार्ड निष्क्रिय होने पर आपको आयकर कानून के तहत आपको 1000 रुपए का जुर्माना देना होगा।

कैसे करवाएं पैन को आधार से लिंक
आप घर बैठे आसानी से अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक कर सकते हैं। आप आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपने पैन को आधार से लिंक कर सकते हैं। वहीं SMS भेजकर भी आप अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक कर सकते हैं। आपको इसके लिए अपने फोन पर UIDPAN टाइप करके 12 अंकों वाला आधार नंबर और 10 अंकों वाला पैन नंबर लिखकर 567678 या 56161 पर भेजना होगा।












Click it and Unblock the Notifications