22 अगस्त को बैंकों की होगी हड़ताल, जानिए क्यों हो रहा है ऐसा
नई दिल्ली। बैंक कर्मचारी संघ ने पूरे देश में 22 अगस्त को हड़ताल करने का फैसला किया है। यह हड़ताल निजीकरण और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विलय के खिलाफ किया जा रहा है। इसके साथ ही, बैंक कर्मचारियों की कुछ और भी मांगें हैं, जिसके चलते 22 अगस्त को इस देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। इस बात की जानकारी खुद कर्मचारी संघ के ही एक नेता ने दी है।

बैंक कर्मचारी यूनियन के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने कहा है कि 9 बैंक यूनियन के साथ-साथ सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाली एआईबीईए यानी अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने कई मांगों को लेकर 22 तारीख को एक राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने के लिए आह्वान किया है।
उन्होंने कहा कि इस हड़ताल में करीब 10 लाख बैंक कर्मचारी शामिल होंगे। सभी का लक्ष्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण, बैंकों के विलय और एनपीए को माफ करने सहित कई मांगों को लेकर हड़ताल करना है। उन्होंने यह भी बताया कि अगर 22 अगस्त की हड़ताल के बाद उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 15 सितंबर को वह एक रैली भी निकालेंगे और अपनी मांगें सरकार के समक्ष रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications