आज से बैंकों ने बदल दिए हैं ये खास नियम, जान लें नहीं तो कैश निकालने में आएगी दिक्कत

नई दिल्ली। आज यानी एक जनवरी, 2020 से बैकों ने अपने कई नियमों में बदलाव किया है। इनमें देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी शामिल है। इसमें पुराने डेबिट कार्ड बंद होने, एटीएम से ओटीपी आने और होम लोन को लेकर नियमों में बदलाव हैं। जानिए ये नियम क्या हैं।

नहीं चलेगा पुराना डेबिट कार्ड

नहीं चलेगा पुराना डेबिट कार्ड

एसबीआई ने बताया है कि पुराने एटीएम कार्ड जिनमें मैग्नेटिक स्ट्रिप होती थी, वो अब नहीं चलेंगे। बैंक इन कार्ड को इलेक्ट्रॉनिक चिप वाले कार्ड से बदल रहा है। अब इलेक्ट्रॉनिक चिप वाले कार्ड ही चलेंगे। एसबीआई ने मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले कार्ड को बंद कर दिया है।

 एटीएम पर आएगा ओटीपी

एटीएम पर आएगा ओटीपी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एक और एक नया नियम ये बनाया है। इसके मुताबित, रात आठ बजे से सुबह आठ बजे के बीच अगर आप एटीएम से 10 हजार रुपये से अधिक कैश निकालेंगे तो आपको ओटीपी डालना होगा। जब आप एटीएम मशीन में कार्ड डालेंगे तो फोन पर ओटीपी आएगा जिसके एंटर करने के बाद ही कैश निकाल सकेंगे। एक जनवरी, 2020 से ये नया नियम लागू है।

एसबीआई ने रेपो रेट से जुड़ी कर्ज की दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की है। इससे 30 लाख तक के होम लोन पर 468 रुपये का फायदा होगा।

नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर

नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर

नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) के जरिए लेन-देन पर फीस नहीं लगेगा। रुपे कार्ड और UPI डिजिटल भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट नहीं लगेगा।

नए साल में सीनियर सिटिजंस सेविंग स्कीम में 5 साल से पहले पैसा नहीं निकाल सकेंगे। हालांकि यह नियम इस योजना के पुराने खातों पर लागू नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+