Bank Holidays in August 2021: इन शहरों में अगले 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां चेक कर लें कब-कब बैंक रहेंगे बंद
नई दिल्ली। Bank Holiday in August 2021. अगस्त महीने खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं । बाकी बचे दिनों में भी बैंकों की लंबी छुट्टियां होने जा रही है। अगस्त के बाकी बचे 10 दिनों में से 6 दिन बैंकों की छुट्टी होगी, हालांकि ये छुट्टियां देश के अलग-अलग शहरों में होगी, ऐसे में आपको बहुत अधिक परेशानी नहीं होगी। ऐसे में अगर आपके पास बैंक से संबंधित काम बचा है तो आप अपने शहर में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट पर नजर जरूर डालकर ही घर पर निकलें।

बैंकों की छुट्टी, 6 दिन बंद रहेंगे बैंक
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया( RBI) हर साल के शुरुआत के साथ ही बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर देता है। हर महीने में कब-कब कहां-कहां बैंकों की छुट्टी होगी इसकी पूरी जानकारी आरबीआई की वेबसाइट पर जारी कर दी जाती है। अगस्त महीने में जारी बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक अगले 10 दिनों में 6 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि आप बैंक बंद रहेंगे के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सर्विसेज का जारी रहेगी। बैंक बंद रहने के दौरान आप नेट बैंकिंग, ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम आदि सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कब-कब बंद रहेंगे बैंक
अगस्त से बाकी बचे 10 दिनों में बैंक की 6 दिन की छुट्टी है। अलग-अलग शहरों में बैंकों की छुट्टी अलग-अलग दिन होगी। आरबीआई द्वारा बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक...
- 22 अगस्त को रविवार की छुट्टी के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
- 23 अगस्त को श्री नारायण गुरु जयंती के चलते तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में बैंक बंद रहेंगे।
- 28 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार हैं, जिसके चलते देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
- 29 अगस्त को रविवार की छुट्टी के चलते देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
- 30 अगस्त को जन्माष्टमी के कारण अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, जयपुर, समेत देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
- वहीं 31 अगस्त को हैदराबाद के बैंकों में श्री कृष्ण अष्टमी की छुट्टी होगी।

18 घंटे बंद रहेगी बैंक सर्विस
HDFC बैंक के खाताधारकों के लिए जरूरी खबर है। बैंक की जरूरी सेवा आज बाधित रहेगी, बैंक ने ट्वीट, SMS और ईमेल के जरिए इसकी जानकारी दी है। बैंक की नेट बैंकिंग( Net Banking) , ऑनलाइन बैंकिंग( Online Banking), डिजिटल बैंकिंग( Digital Banking) सेवाएं बाधित रहेगी। वीकेंड पर जहां बैंक बंद हैं, तो वहीं बैंक की ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस भी बंद रहेंगी। बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शनिवार से रविवार तक 18 घंटे के लिए बंद रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications