Bank Holidays List: जून में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays List: जून में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

नई दिल्ली, मई 26। मई का महीना खत्म होने जा रहा है। नए महीने के शुरुआत के साथ ही बैंकों की छुट्टियों की नई लिस्ट जारी हो जाएगी। जून 2021 में अगर आपको बैंक जाने की जरूरत पड़े तो उससे पहले आपको बैंकों की छुट्टिय़ों की पूरी लिस्ट जान लेनी चाहिए, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न हो। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जून में बैंकों की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है।

 Bank Holidays: Government and Private Bank will close for 9 days, Here is the the full list of RBI Bank holiday list
जून में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक

जून महीने की बात करें को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जारी बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक 9 दिन बैंक बंद रहेंगे। जून महीने में सिर्फ 9 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस लिस्ट में कुछ छुट्टियां राज्यों के हिसाब से हैं तो कुछ देशभर के बैंकों पर लागू होगी। इसके अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को और हर रविवार को देशभर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टियां होंगी।

जून में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

जून महीने में बैंकों की छुट्टियों की शुरुआत 6 जून स होगी। 6 जून को रविवार की छुट्टी के कारण बैंकों की छुट्टी होगी। वहीं 12 जून के महीन के दूसरे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। जबकि 13 जून को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 15 जून को मिथुन संक्रांति, रज पर्व के कारण कुछ मिजोरम, भुवनेश्वर में बैंक बंद रहेंगे। 20 जून को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। जबकि 25 जून को गुरु हरगोविंद जी की जयंती के कारण जम्मू और श्रीनगर के बैंक बंद रहेंगे।इसक अलावा 26 जून को महीने का चौथा शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं 27 जून को रविवार के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे। इसक अलावा 30 जून को मिजोरम के बैंकों की रेमना नी की छुट्टी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+