Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bank Holiday: फिर लगातार 6 दिन बंक रहेंगे बैंक, जानें से पहले देख लें जुलाई में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। Bank holidays In July. जुलाई 2021 में बैंक की लंबी छुट्टियां रही हैं। इस महीने करीब बैंक 15 दिन बंद रहे हैं और आने वाले दिनों में भी बंद रहेंगे। RBI की ओर से बैंकों की छुट्टी( Bank Holiday) की लिस्ट जारी की जाती है, जिसे देखें तो आज से बैंक अगले 6 दिनों के लिए फिर से बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको आने वाले दिनों में बैंक का चक्कर लगाना है तो घर से निकलने से पहले बैंक की छुट्टी की पूरी लिस्ट जरूर देख लें, वरना आपको मुश्किल हो सकती है।

 Bank Holiday : अगले 6 दिन बैंक रहेंगे बैंक

Bank Holiday : अगले 6 दिन बैंक रहेंगे बैंक

बैंकों की एक बार फिर से लंबी छुट्टियां होने वाली है। बैंक एक बार फिर से लगातार 6 दिनों के लिए बंद रहेंगे। हालांकि ये छुट्टियां देश के अलग-अलग शहरों में होगी। आरबीआई( RBI) द्वारा जारी की गई बैंकों की छुट्टियों के लिस्ट के मुताबिक जुलाई 2021 में बैंक कुल 15 दिन के लिए बंद रहेंगे। इस लिस्ट के मुताबिक 16 जुलाई से अगले 6 दिनों के लिए देश के अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और सरकारी छुट्टियों की वजह से बैंक 6 दिन बंद रहेंगे।

 कब -कब बंद रहेंगे बैंक

कब -कब बंद रहेंगे बैंक

  • 16 जुलाई को उत्तराखंड में हरेला पूजा महोत्सव के चलते प्रदेश के बैंकों की छुट्टी।
  • 17 जुलाई को अगरतला और शिलांग के बैंकों में यू तिरोत सिंह दिवस और खारची पूजा के चलते छुट्टी होगी।
  • 18 जुलाई को रविवार के चलते देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
  • 19 जुलाई को गंगटोक के बैंक गुरु रिम्पोछे के चलते बंद रहेंगे।
  • 20 जुलाई को बकरीद के चलते जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम के बैंक बंद रहेंगे।
  • 21 जुलाई को देश के बाकी शहरों में बकरीद की छुट्टी होगी।
  • इसके अलावा 24 जुलाई तो चौथे शनिवार की छुट्टी होगी।
  • 25 जुलाई को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
 बैंकों के निजीकरण की तैयारी

बैंकों के निजीकरण की तैयारी

बैंकों के प्राइवेटाइजेशन को लेकर वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने हाल ही में बड़ा बयान दिया है। वित्त सचिव ने कहा कि सरकार लगभग सभी सरकारी बैंकों का निजीकरण करेगी। उन्होंने कहा कि अतत: निजीकरण और वास्तव में निजीकरण करने में बहुत अंतर है। इस दिशा में वो सक्रिए हैं।

SBI के 44 करोड़ खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, 16-17 जुलाई को इस समय बंद रहेगी नेट बैंकिंग, YONO की सर्विस

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+