Bank Holidays: अगले हफ्ते सिर्फ 1 दिन खुलेंगे बैंक, ATM हो सकता है खाली, कर लें कैश का इंतजाम

Bank Holidays: अगले हफ्ते सिर्फ 1 दिन खुलेंगे बैंक, कर लें कैश का इंतजाम

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर। Bank Holidays. देशभर में त्योहारों की धूम है। दशहरा, दिवाली, छठ की शुरुआत होते ही छुट्टियों की भी शुरुआत हो चुकी है। अगर अगले हफ्ते की बात करें तो बैंक सिर्फ एक दिन के लिए खुल रहे हैं। बैंकों की लंबी छुट्टियों के कारण आपको अपने बैंकिंग संबंधी कामों में परेशानी आ सकती है। ऐसे में अगर आपका बैंक से जुड़ा काम बाकी है तो बिना देर किए फौरन निपटा लें और घर से निकलने से पहले बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर देख लें।

 बैंकों की लंबी छुट्टियां

बैंकों की लंबी छुट्टियां

अगले हफ्ते बैंकों की लंबी छुट्टियां पड़ रही है। बैंक सिरफ एक दिन खुलने वाले हैं। बैंककर्मियों की लंबी छुट्टी के कारण आपके शहर में बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे। आने वाले सप्ताह में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे और कब खुलेंगे इसकी पूरी जानकारी हम आपको दे रहे हैं। 10 अक्टूबर को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। बैंकों की लंबी छुट्टी के कारण आपको कैश कि किल्लत हो सकती है। त्योहारों के बीच एटीएम खाली हो सकते हैं। ऐसे में किसी भी परेशानी से बचने के लिए बेहतर है कि पहले से ही कैश का इंतजाम कर लें।

 कब -कब बैंक रहेंगे बंद

कब -कब बैंक रहेंगे बंद

अगले हफ्ते बैंकों की लंबी छुट्टियां होने वाली है। बैंक कई दिनों के लिए बंद रहेंगे। 11 अक्टूबर , सोमवार को बैंक खुलेंगे। वहीं 12 अक्टूबर को महासप्तमी के कारण अगरतला, कोलकाता में बैंकों की छुट्टी होगी। वहीं 13 13 अक्टूबर को दुर्गा महाअष्टमी के कारण अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, पटना, रांची, कोलकाता समेत देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहेंग। 14 अक्टूबर को महानवमी के कारण अगरतला, बेंगलुरू, चेन्नई, पटना, कोलकाता, रांची समेत देश के अधिकांश हिस्सों में बैंकों की छुट्टी होगी। 15 अक्टूबर को दशहरा के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे।

 सिर्फ सोमवार को खुलेंगे बैंक

सिर्फ सोमवार को खुलेंगे बैंक

अगले हफ्ते बैंक सिर्फ सोमवार को खुलेंगे। 11 अक्टूबर को देशभर के बैंक खुले रहेंगे। इसके बाद पूरे सप्ताह भर छुट्टियों के कार बैंक बंद रहेंगे। यानी अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम बचा हो तो फौरन निपटा लें। वरना आपको इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। 15 अक्टूबर को दशहरा के बाद 16 अक्टूबर को गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। वहां 16 तारीख को दुर्गा पूजा की छुट्टी रहेगी। जबकि 17 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी है। 18 अक्टूबर को बीहू क कारण गंगटोक के बैंक बंद रहेंगे। 19 अक्टूबर को ईद-ए-मिलाद क कारण बैंकों की छुट्टी होगी। 20 अक्टूबर के बाल्मिकी जयंती की छुट्टी रहेगी।

7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारिय़ों के लिए खुशखबरी, दिवाली पर मिलेगा तोहफा, 90000 रु तक बढ़ेगी सैलरी!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+